,

मुख्यमंत्री की योजनाएं सुरखी के विकास में मील का पत्थर साबित होंगी : मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

Chief Minister's schemes will prove to be a milestone in the development of Surkhi: Minister Govind Singh Rajput

भोपाल। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती की उपलक्ष्य में जैसीनगर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करोड़ों ने की लागत के भूमि पूजन एवं विकास कार्यों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सर्वप्रथम जैसीनगर की गोवर्धन टोरी पहुंचे जहां उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए तत्पश्चात पौधारोपण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल पहुंचे जहां कन्या पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत एवं सागर सांसद डॉ.लता वानखेडे ने तुलसी का पौधा भेंट कर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्वागत अभिनंदन किया। जिलाअध्यक्ष श्याम तिवारी, नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, बिना विधायक निर्मला सप्रे, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र सिंह मोकलपुर, पूर्व खुरई विधायक अरुणोदय चौबे, पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया सहित सुरखी विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष व युवा नेता आकाश सिंह राजपूत ने भी अपने युवा साथियों के साथ स्वागत किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने करोड़ों के विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया। उन्होंने मुख्यमंत्री अन्न सेवा जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही, सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन पोर्टल का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बेबस मध्यम सिंचाई परियोजना स्वीकृत करने, जैसीनगर से तोडा तक 60 करोड़ की लागत से 25 किमी के मार्ग सहित जैसीनगर को नगर परिषद बनाने की घोषणा की। मंत्री राजपूत के आग्रह पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जैसीनगर में कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल, नवीन स्वास्थ्य केंद्र खोलने, महाविद्यालय में साइंस लैब एवं वाणिज्य संकाय शुरू करने के साथ ही जैसीनगर महाविद्यालय, खेल स्टेडियम एवं बस स्टैंड का नाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर रखने की घोषणा की।


मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि
पंडित जी ने भारत के भविष्य की कल्पना वेदों में वर्णित चार पुरुषार्थ-धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष के आधार पर की थी। यह चारों पुरुषार्थ मन, बुद्धि, आत्मा और शरीर के संतुलन से संभव है। इससे ही एक आदर्श समाज और आदर्श राष्ट्र का निर्माण हो सकता है। उन्होंने राजनैतिक चिंतन के लिए एकात्म मानवदर्शन का सूत्र दिया और शासन की नीतियां बनाने का मार्ग प्रशस्त किया। डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेसी कुछ भी कहे लेकिन इसी दीपावली के बाद भाई दूज से हमारी सरकार लाड़ली बहनों को 1500 रुपए प्रतिमाह देगी। उन्होंने कहा की प्रदेश के विकास के लिए एवं किसानों और लाडली बहनों के लिए हमारी सरकार के पास पैसा ही पैसा है। कांग्रेस रोती रहे और हम काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि हम हमारे किसान भाइयों का घाटा नहीं होने देंगे जिन किसान भाइयों की पीला मैजिक एवं अतिवृष्टि से फैसले खराब हुई है उनका सर्वे कराकर सभी किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। सोयाबीन का भाव 5300 कर दिया गया है, साथ ही किसानों के खातों में भावांतर योजनाओं के माध्यम से बोनस भी दिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार 2004 के बाद मप्र में गोवंश को लेकर कानून लेकर आई। जिससे अब गोमांस और गोवध की तो छोड़ो कोई गोमाता परेशान भी नहीं कर सकता है। गो हत्या करने वालों को सीधे जेल भेजा जाता है। हमने प्रदेश में गोशालाओं की संख्या बढ़ाई। साथ ही दूध उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है । दूध उत्पादन के मामले में मध्य प्रदेश देश में तीसरे स्थान पर है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंगल क्लिक के माध्यम से जैसीनगर में अनेकों परियोजनाओं का लोकार्पण किया।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार कर रहे हैं प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री : गोविंद सिंह राजपूत

खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि व्यक्ति से समाज और समाज से राष्ट्र निर्माण का दर्शन देने वाले विलक्षण व्यक्तित्व के धनी, एकात्म मानव दर्शन तथा अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मार्गदर्शन में धरातल पर उतारने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि यह अत्यंत खुशी की बात है कि मुख्यमंत्री अन्य सेवा जागरूकता योजना एवं आपका राशन आपका अधिकार की शुरुआत पूरी प्रदेश के लिए जैसीनगर क्षेत्र से हो रही है।।
इस योजना से राशन की जानकारी हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए पोर्टल तैयार किया गया है। जिससे हितग्राहियों को मोबाइल पर एसएमएस से राशन की जानकारी तुरंत मिलेगी। उन्होंने सीएम से मांग करते हुए कहा कि जैसीनगर सबसे बड़ी ग्राम पंचायत है। इसे नगर पंचायत बनाया जाए। कन्या हायर सेकंडरी स्कूल की स्वीकृति मिल जाए। उन्होंने बताया कि राजघाट की ऊंचाई बढ़ाई जाएगी तो गांव डूब में आएंगे। ऐसे में बेबस नदी पर परियोजना के द्वारा बांध बनाया जाए। जहां से सागर, मकरोनिया, आर्मी और सुरखी विधानसभा के करीब 30 गांवों को पानी मिलेगा।
उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को जानकारी देते हुए कहा कि स्वास्थ्य केंद्र का भवन जर्जर हो रहा है। इसलिए जैसीनगर में सिविल अस्पताल की आवश्यकता है। जैसीनगर कॉलेज में साइंस के बच्चों के लिए लैब और कॉमर्स का पाठ्यक्रम शुरू करने का भी आग्रह किया एवं मसुहाई से तोड़ा 25 किमी का मार्ग बनाने का निवेदन किया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की प्रत्येक मांग को सहजता से स्वीकार करते हुए जैसीनगर में सुरखी विधानसभा क्षेत्र के लिए 500 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं को स्वीकृत करने की घोषणा की।
मंत्री श्री राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री अन्न सेवा जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत राज्यभर में उचित मूल्य दुकानों से वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी और उपभोक्ता केंद्रित बनाया जाएगा। पंजीकृत उपभोक्ताओं को एसएमएस के माध्यम से राशन की उपलब्धता एवं उनको प्रदाय की गई मात्रा की जानकारी दी जाएगी। यही हैं आपका राशन – आपका अधिकार। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि राज्य सरकार आमजन के हित में योजनाओं को पारदर्शी, सुगम एवं प्रभावशाली बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
श्री राजपूत ने बताया कि राज्य को हरित ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के उद्देश्य से जैसीनगर से सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन पोर्टल का शुभारंभ हुआ। हर घर नल से जल की तरह ही अब हर घर में पाइप लाइन द्वारा गैस आपूर्ति की जाएगी। अब घर-घर गैस पहुंचेगी।

भाजपा सरकार ने विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी : डॉ लता

कार्यक्रम में सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने मुख्यमंत्री का जैसी नगर में स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने विकास कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ी है हमारे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सभी वर्गों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई है। सुरखी विधानसभा क्षेत्र के विधायक और मंत्री गोविंद सिंह राजपूत है लेकिन पूरा राजपूत परिवार सुरखी विधानसभा के लिए हमेशा उपलब्ध रहता है। विधायक प्रदीप लारिया ने कहा कि भाजपा सरकार विकास कार्यों के लिए दृढ़ संकल्पित है सुरखी विधानसभा विकास कार्य में एक मिसाल कायम कर रही है।

जैसीनगर का नाम होगा जय शिव नगर मुख्यमंत्री ने की घोषणा :

कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने क्षेत्रवासियों की तरफ से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के सामने मांग रखी की जैसी नगर ऐतिहासिक वी भगवान शिव के मंदिर से जानी जाती है इसलिए क्षेत्र वासियों का की मांग है कि जैसी नगर का नाम जय शिव नगर रखा जाए जिस पर मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने सहमति देते हुए कहा कि अब जैसी नगर का नाम जय शिव नगर ही होगा। यह नाम हमारी आस्था और गौरव का प्रतीक है। जिस पर क्षेत्र वासियों ने मुख्यमंत्री की इस घोषणा का करतल ध्वनि के साथ स्वागत किया।

कार्यक्रम की मुख्य झलकियां :

जैसीनगर में आयोजित कार्यक्रम स्थल पर कृषि, उद्यानिकी, पंचायत, महिला एवं बाल विकास समेत अन्य विभागों की प्रदर्शनी लगाई गई। जिसका सीएम ने अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने हितग्राहियों को विभागीय लाभों का वितरण किया। कार्यक्रम में बुंदेली संस्कृति एवं स्थानीय बुंदेली कलाकारों द्वारा दी गई प्रस्तुतियों से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव गदगद हो गए। बुंदेलखंड की वीर गाथा आल्हा गायन सुनकर मुख्यमंत्री भाव विभोर हो उठे। आल्हा गायको की प्रस्तुति एवं बुंदेली गायक जित्तू खरे बादल के सुरो ने उपस्थित जनसमूह को मंत्र मुक्त कर दिया

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…

Lucknow: राष्ट्र की प्रगति को नई गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे नवनिर्वाचित सदस्य: CM Yogi

Report by: Vandana Rawat Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव-2026…

Lucknow: राज्य कर्मचारियों के लिए योगी सरकार की बड़ी सौगात

Report by: Vanadan Rawat Lucknow: योगी सरकार ने प्रदेश के राज्य कर्मचारियों…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 10 अक्टूबर 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Indore Blood Center License Suspended: इंदौर के शुभम ब्लड सेंटर पर कार्रवाई, लाइसेंस की सभी गतिविधियों पर रोक

Indore Blood Center License Suspended: संयुक्त निरीक्षण में मिलीं गंभीर अनियमितताएं मध्य…