आज सोने की कीमत में गिरावट, चांदी महंगी – जानें आज के भाव

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
आज सोने की कीमत में गिरावट, चांदी महंगी – जानें आज के भाव

BY: MOHIT JAIN

आज देशभर के बुलियन मार्केट में सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली, जबकि चांदी के भाव में तेजी रही। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 352 रुपए सस्ता होकर ₹1,13,232 पर आ गया। वहीं, चांदी 467 रुपए महंगी होकर ₹1,34,556 प्रति किलो बिक रही है।

23 सितंबर को बना था ऑल-टाइम हाई

सिर्फ दो दिन पहले यानी 23 सितंबर 2025 को सोना और चांदी दोनों ने रिकॉर्ड बनाया था। उस दिन सोना ₹1,14,314 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹1,35,267 प्रति किलो के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गए थे।

इस साल कितनी बढ़ी कीमतें?

2025 की शुरुआत से अब तक सोने-चांदी में जोरदार तेजी देखने को मिली है:

  • सोना: 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव ₹76,162 था, जो अब बढ़कर ₹1,13,232 हो गया है। यानी इस साल अब तक ₹37,070 की बढ़त।
  • चांदी: इसी अवधि में चांदी ₹86,017 प्रति किलो से चढ़कर ₹1,34,556 हो गई है। यानी करीब ₹48,539 की तेजी।

सोना खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान?

सोना खरीदते वक्त निवेशक और ग्राहक अक्सर सिर्फ कीमत देखते हैं, लेकिन सुरक्षा और असली प्रामाणिकता पर ध्यान देना भी ज़रूरी है।

1. केवल हॉलमार्क सर्टिफाइड गोल्ड खरीदें

भारत सरकार ने गोल्ड पर BIS हॉलमार्किंग को अनिवार्य किया है। अब हर सोने के आभूषण पर 6 डिजिट का HUID (Hallmark Unique Identification Number) होना ज़रूरी है। यह कुछ इस तरह दिखता है – AZ4524
इससे यह साफ पता लगाया जा सकता है कि सोना कितने कैरेट का है।

2. कीमत और वजन क्रॉस चेक करें

सोने की शुद्धता (24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट) के हिसाब से अलग-अलग रेट होते हैं। खरीदारी से पहले विश्वसनीय स्रोत से रेट ज़रूर मिलाएं।

  • 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्योंकि यह बहुत मुलायम होता है।
  • ज्वेलरी बनाने के लिए आमतौर पर 22 कैरेट गोल्ड का इस्तेमाल होता है।

Clean Drinking Water Crisis: आज़ादी के दशकों बाद भी शुद्ध पानी से दूर जीवन

Clean Drinking Water Crisis: रोज़ाना आधा किलोमीटर का सफर, तब कहीं बुझती

Munawar Faruqui और मेहजबीन के घर बेटी का जन्म, सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी

Munawar Faruqui एक बार फिर पिता बन गए हैं। स्टैंडअप कॉमेडियन और

Sushasan Tihar 2026 Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार 2026 का आगाज, गांव-गांव पहुंच रहा प्रशासन

Sushasan Tihar 2026 Chhattisgarh: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशव्यापी

Chirmiri Ram Katha Event: 17 से 25 मई तक लाल बहादुर शास्त्री मैदान बनेगा भक्ति का केंद्र

Chirmiri Ram Katha Event: जगद्गुरु रामभद्राचार्य की कथा से भक्तिमय होगा पूरा

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. रेलवे ने बिलासपुर जोन में

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. भोपाल के मानस भवन क्षेत्र

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 2 मई 2026, शनिवार से ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की