आज सोने-चांदी के दाम में मामूली गिरावट: 24 सितंबर को सोना ₹270 टूटा, चांदी भी ₹362 सस्ती

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
आज सोने-चांदी के दाम में मामूली गिरावट: 24 सितंबर को सोना ₹270 टूटा, चांदी भी ₹362 सस्ती

BY: MOHIT JAIN

आज घरेलू बाजार में सोना और चांदी दोनों के दामों में गिरावट देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹270 सस्ता होकर ₹1,14,044 पर आ गया है। इससे पहले इसका भाव ₹1,14,314 था, जो इसका ऑल-टाइम हाई भी रहा।

वहीं, चांदी भी ₹362 टूटकर ₹1,34,905 प्रति किलो पर बिक रही है। इससे पहले इसका भाव ₹1,35,267 प्रति किलो था।

सालभर में सोना-चांदी कितनी महंगी हुई?

  • सोना: इस साल 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹76,162 का था। अब यह बढ़कर ₹1,14,044 हो गया है। यानी 9 महीनों में सोना लगभग ₹37,882 महंगा हो गया।
  • चांदी: इसी अवधि में चांदी की कीमत भी ₹46,852 बढ़ी है। दिसंबर 2024 में एक किलो चांदी ₹86,017 की थी, जो अब ₹1,34,905 पर पहुंच गई है।

सोना खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान?

सोना केवल आभूषण नहीं, बल्कि निवेश का सुरक्षित विकल्प भी माना जाता है। लेकिन खरीदारी करते समय सावधानी बेहद जरूरी है।

1. हॉलमार्क्ड गोल्ड ही लें

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) से सर्टिफाइड हॉलमार्क्ड गोल्ड ही खरीदें। नए नियमों के तहत हर सोने पर 6 अंकों का HUID नंबर (जैसे – AZ4524) ज़रूरी है। इससे यह तय होता है कि सोना असली और कितने कैरेट का है।

2. कीमत और शुद्धता क्रॉस चेक करें

खरीदारी से पहले सोने का वजन और रेट IBJA जैसी आधिकारिक वेबसाइट से चेक करें।

  • 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती क्योंकि यह बहुत मुलायम होता है।
  • आमतौर पर आभूषणों के लिए 22 कैरेट सोना इस्तेमाल किया जाता है।

क्यों घटते-बढ़ते रहते हैं सोने-चांदी के दाम?

सोना और चांदी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर की मजबूती और निवेशकों की मांग पर निर्भर करती हैं। त्योहार और शादी का सीज़न आने पर इनकी मांग बढ़ती है, जिससे दामों में तेजी भी देखी जाती है।

Rudhauli Bolero Fire Accident: रूधौली में चलती बोलेरो बनी आग का गोला: धू-धू कर जली गाड़ी, मची अफरातफरी

संवाददाता: उमंग पाण्डेय Rudhauli Bolero Fire Accident रूधौली थाना क्षेत्र के डुमरियागंज

Chhattisgarh Cooperative Week: छत्तीसगढ़ में 29 जून से मनाया जाएगा सहकारिता सप्ताह

Chhattisgarh Cooperative Week: 2573 पैक्स समितियों के जरिए गांव-गांव तक पहुंचेगा सहकारिता

Chhattisgarh Paddy Procurement: धान खरीदी के बाद बदली तस्वीर, समय पर उठाव से बचा करोड़ों का अनाज

Chhattisgarh Paddy Procurement: समय पर उठाव से धान संग्रहण केंद्रों में नहीं