,

मुरैना में आपराधिक शस्त्र धारकों के लाइसेंस सस्पेंड, कानून-व्यवस्था पर कड़ा संदेश

मुरैना में आपराधिक शस्त्र धारकों के लाइसेंस सस्पेंड, कानून-व्यवस्था पर कड़ा संदेश

रिपोर्टर: प्रताप सिंह बघेल

मुरैना जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति को दुरुस्त रखने के लिए कलेक्टर अंकित अष्ठाना ने अहम कदम उठाया है। एसपी की अनुशंसा पर आपराधिक रिकॉर्ड वाले 282 शस्त्र धारकों के लाइसेंस सस्पेंड कर उन्हें अपनी रायफल थानों में जमा करने का निर्देश दिया गया।

यह कार्रवाई जिले में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में शस्त्र निलंबन की है और इससे यह स्पष्ट संकेत मिलता है कि अब अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

एसपी की सिफारिश और थानों की भूमिका

मुरैना जिले में लगातार हो रही गोलीबारी की घटनाओं को देखते हुए एसपी ने आपराधिक रिकॉर्ड वाले शस्त्र धारकों की पहचान के लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए थे। इसके बाद, थानों ने अपने-अपने क्षेत्र के आपराधिक रिकॉर्ड वाले शस्त्र धारकों की सूची तैयार कर वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी।

एसपी ने सभी थानों से प्राप्त सूची का विश्लेषण कर कलेक्टर को 411 शस्त्र लाइसेंस सस्पेंड करने की सिफारिश की। इसके आधार पर कलेक्टर ने 282 लाइसेंस सस्पेंड किए और संबंधित धारकों को थानों में रायफल जमा करने का आदेश दिया।

जन सुरक्षा के लिए जरूरी कदम

कलेक्टर अंकित अष्ठाना का मानना है कि आपराधिक रिकॉर्ड वाले शस्त्र धारक अपने हथियारों का दुरुपयोग कर कानून-व्यवस्था बिगाड़ सकते हैं। ऐसे लोग साक्षियों को धमका कर न्यायालय के निर्णयों को प्रभावित करने की भी कोशिश कर सकते हैं।

इसलिए जन-सुरक्षा की दृष्टि से ऐसे शस्त्र धारकों के लाइसेंस सस्पेंड करना आवश्यक है।

मुरैना में संदेश साफ: अपराधियों को अब नहीं बख्शा जाएगा

इस कार्रवाई के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि मुरैना प्रशासन अपराधियों पर नकेल कसने में गंभीर है। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह कदम ऐतिहासिक और प्रभावी माना जा रहा है।

जम्मू-कश्मीर और मणिपुर में बढ़ेगी CRPF की ताकत, FPV कामिकेज ड्रोन खरीदने की तैयारी

CRPF: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) अपनी सुरक्षा और ऑपरेशनल क्षमताओं को…

Tripura निकाय चुनाव में BJP की बड़ी बढ़त, वोटिंग से पहले ही 77 उम्मीदवार निर्विरोध जीते

Tripura: त्रिपुरा में 27 नवंबर को होने वाले शहरी स्थानीय निकाय चुनाव…

Priyank Kharge की शेयर की गई RSS की फोटो पर विवाद, AI से एडिट करने का आरोप; पुलिस में शिकायत

Priyank Kharge: कर्नाटक के गृहमंत्री प्रियांक खड़गे की ओर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. दीपक टंडन और…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. आज से…

Sonia Gandhi Book : सोनिया की किताब से सियासी भूचाल, इमरजेंसी पर कबूलनामा, बीजेपी का हमला

रिपोर्ट- कमलेश चौबे Sonia Gandhi Book : एसआईआर,वोट चोरी,चढ़ावा चोरी,बाबरी मस्जिद,राम मंदिर…