,

आगरा कलेक्ट्रेट में दंडवत परिक्रमा: 11 संविदा कर्मचारियों की बर्खास्तगी के विरोध में किसान-मजदूर नेताओं का प्रदर्शन

- Advertisement -
Ad imageAd image
आगरा कलेक्ट्रेट में दंडवत परिक्रमा: 11 संविदा कर्मचारियों की बर्खास्तगी के विरोध में किसान-मजदूर नेताओं का प्रदर्शन

BY: MOHIT JAIN:

आगरा कलेक्ट्रेट परिसर मंगलवार को एक अलग ही नज़ारे का गवाह बना। संविदा कर्मचारियों की बहाली की मांग कर रहे किसान और मज़दूर नेताओं ने 41वें दिन दंडवत परिक्रमा कर विरोध जताया। यह प्रदर्शन नगर पंचायत किरावली से 11 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के खिलाफ किया गया।

19 मार्च को निकाले गए थे कर्मचारी

जानकारी के मुताबिक, 19 मार्च को किरावली नगर पंचायत से 11 संविदा कर्मचारियों को अचानक हटा दिया गया था। इनमें एक कंप्यूटर ऑपरेटर, एक ड्राइवर और 9 सफाई कर्मचारी शामिल थे। इसके बाद से किसान-मज़दूर यूनियन लगातार धरने पर बैठे हैं।

भूख हड़ताल और बढ़ता आक्रोश

कर्मचारियों की बहाली की मांग पूरी न होने पर दो लोग भूख हड़ताल पर चले गए। सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष बाबूलाल ने भी उनका समर्थन करते हुए अनशन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि अधिशासी अधिकारी ने बिना कारण कर्मचारियों को हटाया और अब भी बहाली के आदेश का पालन नहीं कर रहे।

जिला प्रशासन की जांच

जिला प्रशासन ने मामले की जांच करवाई थी। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने एडीएम वित्त एवं राजस्व शुभांगी शुक्ला को जांच सौंपी थी। जांच में कर्मचारियों की बहाली की सिफारिश की गई, लेकिन अधिशासी अधिकारी ने आदेशों की अनदेखी की।

आंदोलन में जुटे लोग

कलेक्ट्रेट में दंडवत परिक्रमा करते हुए प्रदर्शनकारियों ने अधिशासी अधिकारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान किसान-मज़दूर नेता चौधरी दिलीप सिंह के नेतृत्व में सोनू चौधरी, राजीव ठाकुर, रंजीत चौधरी, रवि कुमार, ओमवीर, विक्रम वाल्मीकि, संजू देवी और राजेश देवी समेत कई लोग मौजूद रहे।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की