इजराइली सेना का बड़ा दावा, मारा गया हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Hezbollah chief Hassan Nasrallah

इजराइली सेना ने दावा किया है कि शुक्रवार (27 सितंबर) को बेरूत पर किए हवाई हमले में हिजबुल्लाह के चीफ हसन नसरल्लाह की मौत हो गई है। IDF ने बताया कि उन्होंने एक दिन पहले हिजुबल्लाह के हेडक्वार्टर पर हमला किया था। हालांकि, हिजबुल्लाह की तरफ से अब तक नसरल्लाह की मौत की पुष्टि नहीं हुई है।

अब इजराइल पर भी होगा हमला
दूसरी तरफ इजराइली सेना का लेबनान में बेरूत समेत कई इलाकों पर मिसाइल हमला जारी है। इजराइल ने बेरूत के दहियाह शहर में रहने वाले लोगों को तुरंत इलाका खाली करने को कहा है। इजराइली सेना का कहना है कि इन जगहों का इस्तेमाल हिजबुल्लाह, इजराइल पर हमले के लिए कर रहा है। इससे पहले शुक्रवार देर रात इजराइल ने हिजबुल्लाह के हेडक्वार्टर पर मिसाइल हमला किया। इसमें 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 90 घायल हुए।

बेरूत पर हवाई हमले में हुआ ढेर

हमला यूनाइटेड नेशंस (UN) में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की स्पीच के करीब एक घंटे बाद किया गया। इजराइली मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह की बेटी जैनब इस हमले में मारी गई हैं। हिजबुल्लाह ने जैनब की मौत की पुष्टि नहीं की है। इजराइली चैनल-12 ने उसके मारे जाने की सूचना दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हिजबुल्लाह चीफ की बेटी का शव उस कमांड सेंटर के मलबे में मिला है जिस पर इजराइल ने हमला किया था। उन्होंने कहा कि लेबनान अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।

टीम इंडिया को बड़ा झटका!Virat Kohli अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर, हैमस्ट्रिंग चोट बनी वजह

Virat Kohli: भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली बहुप्रतीक्षित सीरीज से

राम चरण की ‘Peddi’ को दर्शकों का मिला शानदार रिस्पॉन्स, पहले दिन सोशल मीडिया पर छाए एक्टर

Peddi: साउथ सुपरस्टार राम चरण की बहुप्रतीक्षित स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'पेड्डी' सिनेमाघरों

Delhi में पीएम मोदी से मिले रबि लामिछाने, भारत-नेपाल संबंधों को नई दिशा देने पर हुई चर्चा

Delhi: नेपाल की राजनीति में उभरते प्रमुख नेताओं में शामिल राष्ट्रीय स्वतंत्र

Kuwait एयरपोर्ट पर ड्रोन हमले में भारतीय नागरिक की मौत, कई घायल; भारत ने की कड़ी निंदा

Kuwait: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे

केरल में आज दस्तक दे सकता है Monsoon, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Monsoon: दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के गुरुवार को केरल पहुंचने की संभावना जताई जा

Bhopal: CM डॉ. यादव ने माना PM Modi का आभार, कहा- डबल इंजन की सरकार में विकास की रफ्तार भी दोगुनी है

Bhopal:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय कैबिनेट के आर्थिक मामलों की समिति

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. बिजली गिरने से 3

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. NEET पेपर लीक से