,

जब किसी के खून से बचती है अपनों की जान तब समझ आता है क्या होता है रक्तदान :- मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

सागर। मध्य प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी विधानसभा क्षेत्र के राहतगढ़ में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित सेवा पखवाड़ा के तहत विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।
उन्होंने रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान जैसे कार्यों के माध्यम से जनता को सेवा, स्वच्छता और स्वदेशी अपनाने का संदेश दिया। मंत्री श्री राजपूत ने राहतगढ़ के सिविल अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में भाग लिया, जहां सैकड़ों युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जैसीनगर के रक्तदान रिकॉर्ड को तोड़ा। उन्होंने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र वितरित किए और उनकी सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं।

जब किसी और के खून से बचती है आपनों की जान, तब समझ आता है क्या होता है रक्तदान। आवश्यकता के समय ही रक्तदान का महत्व समझ आता है। मंत्री राजपूत ने रक्तदान को जरूरतमंद मरीजों के लिए संजीवनी बताया। उन्होंने कहा कि राहतगढ़ में एकत्र रक्त निश्चित रूप से जरुरतमंदों के लिए वरदान सिद्ध होगा।

इसके साथ ही, मंत्री राजपूत ने अस्पताल परिसर में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ झाड़ू उठाकर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। उन्होंने स्वच्छता को जन-जागरूकता का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए सभी से इसमें सहयोग करने की अपील की। उन्होंने ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि माताएं-बहनें परिवार और समाज की नींव हैं, लेकिन अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों में व्यस्त रहने के कारण वे अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज करती हैं। उन्होंने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और जनता से आग्रह किया कि अधिक से अधिक महिलाओं की स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करें, क्योंकि स्वस्थ माताएं-बहनें ही स्वस्थ परिवार और देश का आधार हैं।

मंत्री राजपूत ने प्रधानमंत्री श्री मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका नेतृत्व दैदीप्यमान सूर्य के समान है और जनता का उनके प्रति प्रेम इस बात की गवाही देता है कि यह युग पूर्ण रूप से ‘मोदीमय’ है। उन्होंने बताया कि श्री मोदी ने अपना जन्मदिन मध्य प्रदेश के धार जिले में आदिवासी भाइयों के बीच मनाया, जहां उन्होंने ‘प्रधानमंत्री मित्र पार्क’ का भूमिपूजन किया, जिससे हजारों रोजगार के अवसर सृजित होंगे। उन्होंने ‘लोकल फॉर वोकल’ पहल के तहत दीपावली पर स्वदेशी वस्तुएं खरीदने की अपील की, ताकि देश की मिट्टी की खुशबू से बनी वस्तुओं को बढ़ावा मिले और भारत समृद्ध हो।

कार्यक्रम में अरविंद सिंह राजपूत, डॉ. सुखदेव मिश्रा, डॉ. वीरेंद्र पाठक, मंडल अध्यक्ष प्रियंक तिवारी, सुरेंद्र रघुवंशी, रामकुमार पप्पू तिवारी, शैलेंद्र श्रीवास्तव रामकुमार यादव शैतान सिंह , दीपक जैन डैनी, विनोद कपूर, विनोद ओसवाल, विकास ओसवाल, सलीम रंगरेज, नाईम कुरैशी, जहीर कुरैशी, राहुल तिवारी, अमित राय, सोनू सोनी, संदीप शुक्ला, सतीश तिवारी, विशाल खटीक, राहुल जैन, रामकुमार राय, सचिन घोषी, अनुराग पाठक, शदीक कुरैशी, डॉ. अयूब खान, पप्पू गुप्ता, रामशरण राय वीरेंद्र कुर्मी, संजय पटेल, आशीष ऐरन, बृजेंद्र सिंह ठाकुर, बृजेश राजपूत, विक्रम राय, दीपक लोधी, नारायण लोधी, मुजाहिद हसन, संदीप मेहता, राजेश तिवारी, प्रवीण गोस्वामी, नीलेश चतुर्वेदी, राजू लोधी, सुंदर लोधी, सुशील प्रजापति, देवानंद गोस्वामी, जितेंद्र पंथी, याकूब मंसूरी, राजेंद्र वकील, गोविंद राजपूत, राहुल राजपूत, हनुमंत कुशवाहा, वीरेंद्र कुशवाहा सरपंच, कपिल ठाकुर, वृंदावन अहिरवार, आरिफ कुरैशी, शाहिद मुन्ना कुरैशी, राकेश लोधी, श्रीमती संजना जैन, एसडीएम अशोक सेन, डॉ. ममता तिमोरे, डॉ. विकेश फसकेले सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के

Sirsaganj Police Encounter: सिरसागंज में पुलिस मुठभेड़, 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Sirsaganj Police Encounter सिरसागंज थाना क्षेत्र में ज्वैलर्स

Rakhi Sawant ने गाया देशभक्ति गीत, पीएम मोदी की तारीफ में बोलीं- ‘मोदी जी की जय हो’

Rakhi Sawant: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में देशभक्ति का माहौल