मणिपुर में असम राइफल्स के काफिले पर घात लगाकर हमला, 2 जवान शहीद, 2 घायल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

इंफाल |मणिपुर में सुरक्षा बलों पर एक बार फिर हमला हुआ है। बिष्णुपुर जिले के नांबोल सबल लेइकाई क्षेत्र में शुक्रवार शाम हथियारबंद उग्रवादियों ने असम राइफल्स के वाहन को निशाना बनाया। इस हमले में दो जवान शहीद हो गए, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

घात लगाकर किया गया हमला

अधिकारियों के मुताबिक, घटना शाम करीब 6 बजे की है। असम राइफल्स का वाहन इंफाल से बिष्णुपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात बंदूकधारियों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। हमले की चपेट में आने से चार जवान घायल हुए, जिनमें से दो ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बाकी घायलों का इलाज नजदीकी सैन्य अस्पताल में जारी है।

इलाके में सर्च ऑपरेशन

हमले के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने आसपास के पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। फिलहाल हमलावरों की तलाश जारी है, लेकिन अब तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

बढ़ती हिंसा से चिंता

मणिपुर में पिछले कुछ महीनों से अलग-अलग हिस्सों में सुरक्षा बलों और उग्रवादियों के बीच झड़पें होती रही हैं। लगातार हो रहे ऐसे हमले न सिर्फ कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती हैं, बल्कि आम नागरिकों में भी भय का माहौल बना रहे हैं।

Panchayati Raj Diwas : लोकतंत्र की सशक्त धारा, पंचायती राज व्यवस्था

Panchayati Raj Diwas : भारत की प्राचीनतम लोकतांत्रिक परंपराओं में से एक

PoliceRaid : रायपुर में ऑनलाइन सट्टा ऐप ‘3 Stumps’ पर बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड बाबू खेमानी के घर रेड

रायपुर ब्यूरो PoliceRaid : रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टेबाजी

UP ATS Action: यूपी ATS की बड़ी कार्रवाई, ISI नेटवर्क से जुड़े 2 संदिग्ध गिरफ्तार

रिपोर्ट- राशिद UP ATS Action: नोएडा से दबोचे गए तुषार चौहान उर्फ

Roorkee: डीजे के शोर से भड़का विवाद, जमकर हुआ पथराव, कई घायल

Report by: Salman Malik Roorkee: उत्तराखंड के रुड़की से एक सनसनीखेज मामला

Ai Job Cuts : AI के बढ़ते प्रभाव से टेक सेक्टर में छंटनी तेज, हजारों नौकरियां खतरे में

Ai Job Cuts : टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का असर

Chardham Yatra में गंगोत्री-यमुनोत्री में गंदगी पर सख्ती, 100 बोरे कपड़े हटाए गए, श्रद्धालुओं से स्वच्छता की अपील

रिपोर्टर: विनीत कंसवाल, उत्तरकाशी Chardham Yatra: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू होते

CommodityNews : सोने-चांदी की कीमतों में नरमी, वैश्विक संकेतों से बाजार पर दबाव

मुंबई: घरेलू वायदा बाजार और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शुक्रवार को सोना और

Kartik Aaryan की नई फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ 2027 में होगी रिलीज, पहला लुक आया सामने

Kartik Aaryan की नई फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने

Pawan Khera को बड़ा झटका, गुवाहाटी हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत याचिका की खारिज

Pawan Khera को गुवाहाटी हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने

Korea Forest Smuggling: कोरिया में अवैध साल लकड़ी तस्करी पर कार्रवाई, मारुति वैन से चिरान बरामद

Korea Forest Smuggling: कोरिया से रिपोर्टर चन्द्रकांत पारगीर के अनुसार, Korea Forest

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. SI पर रेप और

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. राजस्थान की गर्म हवाओं