Prayagraj Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने 5 स्कूली छात्राओं को कुचला, दो की मौत, 3 गंभीर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Prayagraj Accident

Prayagraj Accident: प्रयागराज में मंगलवार को एक भीषण हादसा हो गया। एक ओवरलोड ट्रक ने स्कूल से लौट रहे पांच छात्राओं को कुचल दिया। जानकारी के अनुसार दो छात्राओं की मौत हो गई है जिसमें से एक की मौत मौके पर ही हो गई। वहीं, 3 की हालत गंभीर है। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया।

क्या है पूरा मामला

इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा है। लोगों ने रोड पर जमकर हंगामा किया। ट्रक में भी तोड़ फोड़ की गई है। जैसे ही दूसरी छात्रा ने दम तोड़ा लोगों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया। ट्रक का ड्राइवर फिलहाल फरार है। तीनों छात्राओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस द्वारा लोगों को शांत किए जाने का प्रयास किया गया लेकिन मौके पर मौजूद सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में कई थानों की पुलिस को लगाया गया है।

मृतक छात्राओं के परिजनों का रो – रो कर बुरा हाल

यह हादसा मेजा के टिकुरी समहन गांव में हुआ है। छात्राएं साईकिल से स्कूल से घर लौट रहीं थीं। इसी दौरान ट्रक लहराता हुआ आया और छात्राओं को कुचल दिया। छात्राओं को कुचलने के बाद ट्रक कुछ मीटर की दूरी पर रुका। ट्रक के नीचे आने से 12 वीं क्लास की छात्रा रिद्धि की मौके पर ही मौत हो गई।

लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी तब अधिकारी मौके पर पहुंचे। जेसीबी की मदद से ट्रक के नीचे फंसी एक अन्य छात्रा को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक वो भी दम तोड़ चुकी थी। मृतक छात्राओं के परिजनों का रो – रो कर बुरा हाल है।

भारी वाहन को दिन के समय एंट्री क्यों :

मृतक छात्राओं के परिजन सवाल उठा रहे हैं कि, भारी वाहन को दिन के समय एंट्री क्यों दी गई। मृतक छात्रा के पिता का कहना है कि, “सुबह 6 से रात 9 बजे तक अगर भारी वाहनों की एंट्री बंद रहती है तो फिर ट्रक ने एंट्री कैसे ली? इसमें थाना प्रभारी की भी मिलीभगत हो सकती है।”

Firozabad: महिला आरक्षण पर विपक्ष घेरा, डॉ. बबीता चौहान ने की ‘पुरुष आयोग’ के गठन की वकालत

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad जनपद में आयोजित 'महिला जन आक्रोश अभियान'

Bhopal: प्रधानमंत्री श्री मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 133वें संस्करण का प्रसारण

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन

Smart Umbrella: OPPO का अनोखा स्क्रीन वाला छाता, बारिश में दिखाएगा रास्ता और नोटिफिकेशन

Smart Umbrella: टेक्नोलॉजी अब सिर्फ स्मार्टफोन और वियरेबल डिवाइसेज तक सीमित नहीं

Wedding Viral Video: ग्रैंड एंट्री के दौरान हादसा, दूल्हे को लगी चोट, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

Wedding Viral Video: आजकल शादियों में दूल्हा-दुल्हन की ग्रैंड एंट्री को लेकर

Forest Encroachment: गरियाबंद में रिजर्व क्षेत्र पर अतिक्रमण की कोशिश नाकाम, 22 आरोपी गिरफ्तार

Forest Encroachment: उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई Forest

Bhopal School Closed: भीषण गर्मी के चलते भोपाल में स्कूल बंद, जारी हुआ आदेश

Bhopal School Closed: भोपाल जिले में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए

Pilibhit: पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड का भव्य आयोजन, 389 रिक्रूट आरक्षी उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बने

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit जनपदीय पुलिस लाइन में आज नवप्रशिक्षित रिक्रूट आरक्षियों

Crime News: भिलाई में रंजिश का खौफनाक अंजाम, टंगिए से वार कर युवक की हत्या

Crime News: पुरानी दुश्मनी बनी जानलेवा, सुबह होते ही हुआ हमला Crime