,

मोदी बोले- नया भारत घर में घुसकर मारता है, धार में पीएम मित्रा पार्क की रखी आधारशिला

मोदी बोले- नया भारत घर में घुसकर मारता है, धार में पीएम मित्रा पार्क की रखी आधारशिला

BY: MOHIT JAIN

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपने 75वें जन्मदिन पर मध्यप्रदेश के धार में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा,
“ये नया भारत है। घर में घुसकर मारता है। मां भारती की आन-बान-शान से बड़ा कुछ नहीं। हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने मर-मिटने की सौगंध ली थी, हमें भी हर पल देश को समर्पित रखना है।”

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में हमारे वीर जवानों ने पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया और यही नए भारत की पहचान है।

इंदौर से धार तक का सफर

सुबह पीएम मोदी इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से वे धार के बदनावर तहसील के भैंसोला गांव पहुंचे। यहां उन्होंने पीएम मित्रा पार्क की आधारशिला रखी। मंच तक जाते समय वे खुली जीप में बैठे और रास्तेभर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

कार्यक्रम स्थल पर उन्होंने पार्क के मॉडल का अवलोकन किया और स्वास्थ्य केंद्र की प्रदर्शनी भी देखी। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा के तहत सिंगल क्लिक से राशि ट्रांसफर की।

पीएम मित्रा पार्क: किसानों और युवाओं के लिए बड़ा अवसर

भैंसोला गांव का लोकेशन पार्क के लिए बेहद उपयुक्त माना जा रहा है।

  • इंदौर एयरपोर्ट से मात्र 1 घंटे 15 मिनट की दूरी।
  • 4-लेन हाईवे से 30 मिनट का सफर।
  • तैयार गारमेंट्स सिर्फ 12 घंटे में गुजरात के कांडला पोर्ट तक पहुंच सकते हैं।

इससे मालवा-निमाड़ क्षेत्र के कपास उत्पादक किसानों को सीधा फायदा होगा। साथ ही, यहां से करीब 3 लाख युवाओं को रोजगार मिलने का दावा किया गया है।

5F थीम पर आधारित होगा पार्क

पीएम मित्रा पार्क को 5F मॉडल पर तैयार किया जा रहा है, जिसमें किसान से लेकर एक्सपोर्ट तक पूरी सप्लाई चेन शामिल है:

  1. Farm – किसान सीधे कपास कंपनियों को बेचेंगे।
  2. Fiber – कपास की जीनिंग और धागा बनाने का काम होगा।
  3. Factory – स्पिनिंग, निटिंग और गारमेंट उत्पादन।
  4. Fashion – डिजाइनिंग और कपड़ों की सिलाई-बटन जैसे जॉब वर्क।
  5. Foreign – तैयार कपड़ों का पैकेजिंग और एक्सपोर्ट।

यह मॉडल किसानों, मजदूरों और फैक्ट्रियों के लिए लाभकारी होने के साथ-साथ पूरे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा।

कार्यक्रम में मौजूद रहे बड़े नेता

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, धार के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, और एमएसएमई मंत्री चैतन्य काश्यप भी मौजूद रहे।

शादी के 5 महीने बाद अलग हुए Badshah और ईशा रिखी, पोस्ट शेयर कर किया ऐलान

Badshah: रैपर और सिंगर बादशाह की निजी जिंदगी को लेकर लंबे समय

SCO Summit में पीएम मोदी की जिनपिंग से मुलाकात, वीडियो आया सामने

SCO Summit: किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन यानी SCO

PM Modi ने 7.8% GDP ग्रोथ पर जताई खुशी, बोले- संकटों के बीच भी तेज रफ्तार से बढ़ रहा भारत

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की 7.8 प्रतिशत जीडीपी ग्रोथ

CG: Top 10 News

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. छत्तीसगढ़ के 21 जिलों में