बॉर्डर जिलों के स्कूलों का कायाकल्प, स्मार्ट क्लास और टैबलेट से शिक्षा को मिल रही नई उड़ान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Vandna Rawat, Update: Yoganand Shrivastva

लखनऊ। योगी सरकार ने सीमावर्ती सात जिलों में शिक्षा की तस्वीर बदलने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-2 के तहत इन जिलों पर खास फोकस किया जा रहा है। ऑपरेशन कायाकल्प के तहत अब तक 198 गांवों के 229 स्कूलों का कायाकल्प किया गया है। अब यहां बच्चे सिर्फ टाट-पट्टी पर नहीं, बल्कि स्मार्ट क्लास और टैबलेट्स की मदद से पढ़ाई कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि सीमावर्ती जिलों में शिक्षा का कायाकल्प बच्चों के भविष्य को नई दिशा दे रहा है। अब यहां के नौनिहाल भी बड़े शहरों के बच्चों की तरह आधुनिक साधनों से पढ़ाई कर पाने में सक्षम हो रहे हैं।

परख परीक्षा में उल्लेखनीय प्रदर्शन
सीमावर्ती जिलों- बहराइच, बलरामपुर, खीरी, महाराजगंज, पीलीभीत, श्रावस्ती और सिद्धार्थनगर में 2017 से पहले शिक्षा का स्तर बहुत अच्छा नहीं था। बच्चों को किताबों और ब्लैकबोर्ड तक ही सीमित रहना पड़ता था। लेकिन अब हालात बदल रहे हैं। बच्चों को टैबलेट और स्मार्ट क्लास की मदद से पढ़ाना आसान हो गया है। विशेषज्ञ भी मानते हैं कि बच्चे वीडियो देखकर जल्दी समझ जाते हैं और उनका मन भी पढ़ाई में ज्यादा लगता है। वाइब्रेंट विलेजेस के तहत चिन्हित गांवों के बच्चों ने ग्रेड 3 और ग्रेड 6 की परख परीक्षा में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। विभाग का मानना है कि स्मार्ट क्लास और टैबलेट की वजह से बच्चों की समझने और सीखने की क्षमता तेज हुई है। सरकार आश्वस्त हैं कि नए इंफ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल साधनों से आने वाले वर्षों में नामांकन बढ़ेगा और ड्रॉपआउट दर घटेगी।

मिल रहीं आधुनिक सुविधाएं
शिक्षा विभाग के अनुसार 152 स्कूल अब सभी 19 पैरामीटर्स पर पूरी तरह सैचुरेटेड हो चुके हैं। 30 स्कूल 18 पैरामीटर्स, 42 स्कूल 17 पैरामीटर्स और 5 स्कूल 16 पैरामीटर्स पर सैचुरेटेड हैं। साफ है कि सीमावर्ती इलाकों में अब स्कूलों में पीने का पानी, शौचालय, बिजली और फर्नीचर जैसी सुविधाएं बेहतर हो गई हैं। इन जिलों में 21 ब्लॉक्स के सभी विद्यालयों में 2-2 टैबलेट दिए जा चुके हैं। बच्चों का भी कहना है कि हमने कभी सोचा भी नहीं था कि गांव के स्कूल में मोबाइल जैसा टैबलेट मिलेगा। अब बच्चे उसमें कहानी पढ़ते हैं और खेल-खेल में गणित सीखते हैं।

आने वाले वर्षों में नामांकन और बढ़ने की उम्मीद
पिछले पांच वर्षों में सीमावर्ती जिलों में विद्यालयों में नामांकन का परिदृश्य बदल रहा है। 2024-25 में नामांकन बढ़कर 38.45 लाख हो गया। जिलावार आंकड़े बताते हैं कि सबसे ज्यादा बच्चे खीरी में (करीब 8.9 लाख) नामांकित हैं। बहराइच, बलरामपुर और सिद्धार्थनगर जैसे जिलों में भी पिछले साल की तुलना में सुधार देखने को मिला है। यह दर्शाता है कि सरकारी योजनाओं, कायाकल्प कार्यक्रमों और स्मार्ट स्कूल प्रोजेक्ट्स का असर अब दिखने लगा है। सीमावर्ती इलाकों में शिक्षा के प्रति बढ़ती जागरूकता और आधारभूत ढांचे में सुधार से आने वाले वर्षों में नामांकन और बढ़ने की उम्मीद है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Morena: जिला अस्पताल की ‘थ्री-लेयर’ बिजली व्यवस्था फेल, टॉर्च की रोशनी में हुआ घायलों का इलाज

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena जिले के मुख्य चिकित्सालय से अव्यवस्थाओं की

Fire Incident: हांसी के ढाणी पिरान वाली गांव में भीषण आग, घर का सारा सामान जलकर राख

Fire Incident: हरियाणा के हांसी क्षेत्र के ढाणी पिरान वाली गांव में

Godda: पैरडीह ओवरब्रिज के पास दर्दनाक सड़क हादसा, टायर फटने से पलटी पिकअप; एक की मौत

Godda जिले के नगर थाना अंतर्गत पैरडीह ओवरब्रिज के समीप रविवार को

Morena: जिला अस्पताल की ‘थ्री-लेयर’ बिजली व्यवस्था फेल, टॉर्च की रोशनी में हुआ घायलों का इलाज

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena जिले के मुख्य चिकित्सालय से अव्यवस्थाओं की

Jabalpur: श्मशान घाट में दहकती चिता पर लेटकर युवक ने दी जान, इलाके में सनसनी

Report: Somnath mishra Jabalpur (सिहोरा): सिहोरा के खितौला थाना क्षेत्र से एक

Student Felicitation: मोतिहारी के विजयी पंचायत में 90 मेधावी छात्रों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित

Student Felicitation:: बिहार के मोतिहारी जिले के घोड़ासहन प्रखंड अंतर्गत विजयी पंचायत

Masoom Sharma Controversy: देहरादून में गायक मासूम शर्मा पर केस दर्ज, कार्यक्रम में अभद्र भाषा का आरोप

Masoom Sharma Controversy: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हरियाणवी लोक गायक मासूम

Iran US Talk Failure: इस्लामाबाद वार्ता फेल, ईरान का आरोप- ‘डील से बस कुछ इंच दूर थे’

Iran US Talk failure: ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने इस्लामाबाद

Nainital Viral Video: नैनीताल में सरेआम मारपीट का वीडियो वायरल, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

Nainital Viral Video: उत्तराखंड के नैनीताल शहर में कानून व्यवस्था को लेकर

Hockey में उभरा मध्यप्रदेश, बेटियों के बाद बेटों ने भी रचा इतिहास, दोनों टीमों ने जीता रजत पदक

Hockey: 16वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2026 में मध्यप्रदेश की

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. 15 अप्रैल से हीट

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. भीषण गर्मी की दस्तक,

Kawardha Wife Murder : पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Kawardha Wife Murder : सिंघनपुरी जंगल क्षेत्र में दिल दहला देने वाली

Raipur : नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मंथन,15 अप्रैल को राज्य स्तरीय समारोह की तैयारी

Raipur : मुख्यमंत्री निवास में अहम बैठक आयोजित Raipur : छत्तीसगढ़ की