इंदौर: थाने के एसआई को 1 लाख की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगेहाथों पकड़ा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

इंदौर: लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आजाद नगर थाने में पदस्थ सब-इंस्पेक्टर (SI) धर्मेंद्र राजपूत को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

शिकायत के बाद हुई कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक, एसआई धर्मेंद्र राजपूत ने एक मामले में आरोपी के पिता रामचंद्र सिंह तोमर से मदद के नाम पर रिश्वत मांगी थी। तोमर के बेटे पर थाने में केस दर्ज है, और एसआई लंबे समय से परिवार को परेशान कर रहा था।

पीड़ित की शिकायत पर लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाया और तय रकम के अनुसार रिश्वत लेते ही एसआई को रंगेहाथों पकड़ लिया।

जांच जारी

लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी अधिकारी को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ शुरू कर दी है। टीम अब रिश्वत के लेन-देन और संबंधित केस की जांच कर रही है।

International Yoga Day 2026 : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भारतीय ज्ञान परंपरा का वैश्विक आलोक

लेखक: गोविंद सिंह राजपूत, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री International

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला