,

रूस में 7.4 तीव्रता का भूकंप: कामचटका के तट पर धरती हिली, भारी तबाही का खतरा

रूस में 7.4 तीव्रता का भूकंप: कामचटका के तट पर धरती हिली, भारी तबाही का खतरा

BY: MOHIT JAIN

रूस में शनिवार को सुबह भीषण भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप कामचटका के पूर्वी तट के पास आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.4 मापी गई। इतनी तीव्रता के भूकंप का मतलब है कि यह बेहद खतरनाक हो सकता है और भारी जन-धन की हानि की संभावना रहती है।

7.4 तीव्रता का मतलब क्या है?

रिक्टर स्केल पर 7 से ऊपर के भूकंप बेहद गंभीर माने जाते हैं। इनमें इमारतों का गिरना, ज़मीन में दरारें आना और बड़े पैमाने पर तबाही की संभावना होती है। रूस में आया यह भूकंप इतना शक्तिशाली था कि इसने पूरे इलाके को हिला दिया।

रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता का अंदाजा

  • 0-1.9: सिर्फ सीस्मोग्राफ से पता चलता है।
  • 2-2.9: हल्का कंपन, शायद ही महसूस हो।
  • 3-3.9: ऐसा लगेगा जैसे भारी वाहन पास से गुजरा हो।
  • 4-4.9: घर का सामान हिल सकता है।
  • 5-5.9: भारी फर्नीचर भी खिसक सकता है।
  • 6-6.9: इमारतों के बेस में दरारें।
  • 7-7.9: इमारतें गिर सकती हैं।
  • 8-8.9: सुनामी और भारी तबाही का खतरा।
  • 9 या अधिक: धरती का स्पष्ट कंपन और सबसे भयानक विनाश।

हाल ही में अफगानिस्तान में भी आया था भूकंप

सितंबर महीने की शुरुआत में अफगानिस्तान में भी 6.0 तीव्रता का भूकंप आया था। इस हादसे में सैकड़ों लोगों की मौत हुई और हजारों घायल हो गए थे। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के मुताबिक, उस भूकंप का केंद्र जालालाबाद से 27 किलोमीटर दूर और 10 किलोमीटर की गहराई पर था।

भूकंप से हर साल होती है भारी तबाही

हर साल दुनिया में भूकंप के कारण हजारों लोगों की जान जाती है। वैज्ञानिकों का कहना है कि भूकंप की सटीक भविष्यवाणी करना मुश्किल है, लेकिन इससे बचाव और सुरक्षा उपायों के जरिए जान-माल के नुकसान को कम किया जा सकता है।

Yogi Adityanath: राज्यसभा चुनाव ने बता दिया यूपी विधानसभा चुनाव का परिणाम: सीएम योगी

Report: Vandna Rawat Yogi Adityanath लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 का दिन सभी 12 राशियों…