‘बिग बॉस 18’ इस एक्ट्रेस की एंट्री हुई कंफर्म, जानिए कौन ये जो सलमान खान के शो में दिखाएगी अपना जलवा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
'Bigg Boss 18'

मशहूर टीवी रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ के दर्शकों की बड़ी संख्या है। अभी तक 17 सीजन के साथ-साथ तीन ओटीटी सीजन भी आ चुके हैं। अब इसके 18वें सीजन का इंतजार बेसब्री से किया जा रहा है। इसके साथ लोगों को यह भी जानना है कि इस बार बिग बॉस के घर में कौन-कौन शामिल होगा? इसी बीच, एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि निया शर्मा की बिग बॉस 18 में अपने हॉटनेस का तगड़ा लगाएंगी।

निया शर्मा मनोरंजन जगत की एक चर्चित हस्ती हैं और कई रिएलिटी शो में नजर आ चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निया शर्मा पहली प्रतियोगी है, जिसके नाम की पुष्टि हो गई है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि उन्हें हर साल बिग बॉस में आने के लिए न्यौता मिलता था, लेकिन कभी बात नहीं बन पाई थी और आखिरकार शो के 18वें सीजन में वो दिखाई देंगी।

रिपोर्ट्स के अनुसार, निया शर्मा ने कुछ ही दिन पहले शो का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। निया के बाद अब दर्शक बाकी के प्रतिभागियों को जानने के लिए उत्सुक हो उठे हैं। वहीं, निया शर्मा के प्रशंसक भी उन्हें शो में देखने के लिए उतावले हो रहे हैं। बता दें कि निया शर्मा के इंस्टाग्राम पर 80 लाख फॉलोअर्स हैं।

‘झलक दिखला जा’ के 10वें सीजन में दिखी थी
निया शर्मा डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ के 10वें सीजन में भी नजर आ चुकी हैं, जो साल 2022 में प्रसारित हुआ था। इसके अलावा उन्हें स्टंट रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के 8वें सीजन में भी देखा गया था। उस साल शांतनु माहेश्वरी ने शो जीता था और हिना खान रनर अप रही थी।
लाफ्टर शेफ्स’ में नजर आ रही
निया इन दिनों कलर्स पर प्रसारित हो रहे कॉमेडी-कुकिंग शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ में नजर आ रही हैं। इस शो में मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह भी लोगों को गुदगुदा रही है। बता दें कि निया शर्मा ‘खतरों के खिलाड़ी-मेड इन इंडिया’ शो को जीत चुकी हैं। अब देखना होगा कि बिग बॉस 18 में वो क्या कमाल दिखाती है। बताते चलें कि स्त्री 2 फिल्म में सरकटा का रोल करने वाले सुनील कुमार के शो में शामिल होने की अफवाह उड़ रही है।

Firozabad: महिला आरक्षण पर विपक्ष घेरा, डॉ. बबीता चौहान ने की ‘पुरुष आयोग’ के गठन की वकालत

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad जनपद में आयोजित 'महिला जन आक्रोश अभियान'

Bhopal: प्रधानमंत्री श्री मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 133वें संस्करण का प्रसारण

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन

Smart Umbrella: OPPO का अनोखा स्क्रीन वाला छाता, बारिश में दिखाएगा रास्ता और नोटिफिकेशन

Smart Umbrella: टेक्नोलॉजी अब सिर्फ स्मार्टफोन और वियरेबल डिवाइसेज तक सीमित नहीं

Wedding Viral Video: ग्रैंड एंट्री के दौरान हादसा, दूल्हे को लगी चोट, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

Wedding Viral Video: आजकल शादियों में दूल्हा-दुल्हन की ग्रैंड एंट्री को लेकर

Forest Encroachment: गरियाबंद में रिजर्व क्षेत्र पर अतिक्रमण की कोशिश नाकाम, 22 आरोपी गिरफ्तार

Forest Encroachment: उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई Forest

Bhopal School Closed: भीषण गर्मी के चलते भोपाल में स्कूल बंद, जारी हुआ आदेश

Bhopal School Closed: भोपाल जिले में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए

Pilibhit: पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड का भव्य आयोजन, 389 रिक्रूट आरक्षी उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बने

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit जनपदीय पुलिस लाइन में आज नवप्रशिक्षित रिक्रूट आरक्षियों

Crime News: भिलाई में रंजिश का खौफनाक अंजाम, टंगिए से वार कर युवक की हत्या

Crime News: पुरानी दुश्मनी बनी जानलेवा, सुबह होते ही हुआ हमला Crime