,

स्वच्छता और पर्यावरण के क्षेत्र में मध्यप्रदेश ने फिर रचा इतिहास : CM डॉ. यादव

- Advertisement -
Ad imageAd image
Madhya Pradesh has again created history in the field of cleanliness and environment: Chief Minister Dr. Yadav

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वच्छता और पर्यावरण के क्षेत्र में इंदौर, जबलपुर और देवास को ‘स्वच्छ वायु सर्वेक्षण- 2025″ सम्मान प्राप्त होने पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण के क्षेत्र में मध्यप्रदेश ने फिर इतिहास रचा है। संपूर्ण भारत के लिए यह सफलता अत्यंत प्रेरणादायी है। मध्यप्रदेश के इन शहरों के नागरिकों की स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता, अटूट संकल्प और अद्वितीय जनभागीदारी सराहनीय है।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने नई दिल्ली में “स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2025” के पुरस्कार समारोह में श्रेणी-1 के अंतर्गत इंदौर को प्रथम पुरस्कार (पुरस्कार राशि 1.5 करोड़ रुपए), जबलपुर को द्वितीय पुरस्कार (पुरस्कार राशि एक करोड़) और श्रेणी -3 के अंतर्गत देवास को प्रथम पुरस्कार (पुरस्कार राशि 37.50 लाख रुपए) देकर सम्मानित किया। राष्ट्रीय स्तर के इस सर्वेक्षण में इंदौर ने 200 में से 200 अंक, जबलपुर ने 199 अंक और देवास ने 193 अंक प्राप्त किए हैं।

  • भोपाल MP ने स्वच्छता और पर्यावरण के क्षेत्र में फिर रचा इतिहास
  • नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण, मंत्री भूपेंद्र यादव एमपी के तीन शहरों को किया सम्मानित
  • ‘स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2025’ में श्रेणी-1 के अंतर्गत इंदौर को प्रथम स्थान ₹1.5 करोड़ पुरस्कार राशि से सम्मानित
  • जबलपुर को द्वितीय स्थान ₹1 करोड़ पुरस्कार राशि से सम्मानित
  • श्रेणी-3 के अंतर्गत देवास को प्रथम स्थान ₹37.50 लाख पुरस्कार राशि से सम्मानिच
  • राष्ट्रीय स्तर के इस सर्वेक्षण में इंदौर ने 200 में से 200 अंक,
  • जबलपुर ने 199 अंक और देवास ने 193 अंक प्राप्त किए हैं

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के

Sirsaganj Police Encounter: सिरसागंज में पुलिस मुठभेड़, 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Sirsaganj Police Encounter सिरसागंज थाना क्षेत्र में ज्वैलर्स

Rakhi Sawant ने गाया देशभक्ति गीत, पीएम मोदी की तारीफ में बोलीं- ‘मोदी जी की जय हो’

Rakhi Sawant: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में देशभक्ति का माहौल