,

भोपाल में 30 लाख की चोरी करने वाली महिलाएं स्टेशन पर दिखीं, वारदात से एक हफ्ते पहले ही आई थीं शहर

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

भोपाल: गौतम नगर क्षेत्र में हुई 30 लाख रुपए की बड़ी चोरी के मामले में नया खुलासा हुआ है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध महिलाएं भोपाल रेलवे स्टेशन पर नजर आई हैं। माना जा रहा है कि चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों महिलाएं ट्रेन से शहर छोड़कर निकल गईं। जांच में यह भी सामने आया है कि वे चोरी से महज एक सप्ताह पहले ही भोपाल आई थीं और कैंची छोला इलाके में किराए का कमरा लिया था।

बिना वेरिफिकेशन के ली थीं किराएदार

पुलिस के मुताबिक, मकान मालिक ने दोनों का कोई वैरिफिकेशन नहीं कराया था। टीआई महेंद्र सिंह ठाकुर का कहना है कि जांच में उनके विदिशा की ओर जाने के सबूत मिले हैं। फिलहाल फुटेज की मदद से उनकी तलाश जारी है।

घर के बाहर भी मिले फुटेज

28 अगस्त को हुई चोरी की इस वारदात में लगभग 4.5 लाख नकद और करीब 30 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर चोरी हुए थे। आरोपी महिलाओं के फुटेज फरियादी के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुए हैं।

चोरी की साजिश दो दिन में रची

फरियादी राजकुमार शिवनानी (45) संत कुंवर राम कॉलोनी, डीआईजी बंगला में रहते हैं और टीला जमालपुरा में सनशाइन पब्लिक स्कूल चलाते हैं। उनकी पत्नी उसी स्कूल की प्रिंसिपल हैं। राजकुमार ने 26 अगस्त को ही नीलम और पूनम नाम की दो महिलाओं को घरेलू काम के लिए रखा था। महज दो दिन बाद ही दोनों ने चोरी को अंजाम दे दिया।

अकेली बुजुर्ग महिला को बनाया निशाना

वारदात के दिन सुबह राजकुमार स्कूल चले गए थे। घर पर उनकी 85 वर्षीय मां अकेली थीं। इसी दौरान एक महिला ने बुजुर्ग को बातचीत में उलझाया, जबकि दूसरी ने अलमारी से नकदी और जेवर निकाल लिए। शाम को घर लौटने पर चोरी का खुलासा हुआ, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिलाओं की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। उनके खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. ग्वालियर में प्रेमिका की हत्या,

CG: Top 10 News

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. छत्तीसगढ़ के 21 जिलों में

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. ग्वालियर में प्रेमिका की हत्या,

Jharkhand में सीजनल इन्फ्लूएंजा को लेकर अलर्ट, अस्पतालों में बनेंगे 10 बेड के आइसोलेशन वार्ड

Jharkhand: झारखंड में सीजनल इन्फ्लूएंजा को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 1 सितंबर 2026, मंगलवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Uttar Pradesh: यूपी में 2027 चुनाव की तैयारी तेज, BJP-सपा-बसपा ने बनाई रणनीति

BY: Yoganand Shrivastva Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव

Chaibasa News: चाईबासा में 2 अक्टूबर को होगा इंटक का आठवां महाधिवेशन, मजदूरों से एकजुट होने की अपील

रिपोर्ट : प्रेम श्रीवास्तव Chaibasa News भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (इंटक)

Machalpur News: चौकीदार के भरोसे माचलपुर उप तहसील कार्यालय, काम के लिए भटक रहे फरियादी

संवाददाता: प्रदीप बंसल Machalpur News नगर स्थित उप तहसील कार्यालय में अधिकारियों

CM डॉ. मोहन ओरछा में, कहा- राजा राम का मंदिर हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संपदा

CM: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा प्रवास के दौरान

Faridabad News : SGM नगर के मकान पर पुलिस की रेड, देह व्यापार के शक में हिरासत में 4 महिलाएं और 2 युवक

रिपोर्ट: मनोज सूर्यवंशी Faridabad News : फरीदाबाद, हरियाणा के फरीदाबाद में थाना

Haridwar News : जनसुनवाई में दर्ज हुईं 44 शिकायतें, 26 समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण

संवाददाता: धर्मराज Haridwar News : हरिद्वार। जिले के लोगों की समस्याओं का