,

मिथुन चक्रवर्ती ने 100 करोड़ का मानहानि केस दर्ज किया, TMC प्रवक्ता कुणाल घोष मुश्किल में

BY: Yoganand Shrivastva

बंगाल: भाजपा नेता और अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष के खिलाफ 100 करोड़ रुपये का मानहानि मामला दायर किया है। मिथुन का आरोप है कि कुणाल घोष ने उन्हें चिटफंड घोटाले से जोड़कर भाजपा में शामिल होने का गलत मतलब लगाया और उनके बेटे के बारे में झूठी अफवाहें फैलाईं। मिथुन ने मामले में 50,000 रुपये की कोर्ट फीस जमा कर दी है और अदालत से आग्रह किया है कि कुणाल घोष को मानहानि करने से रोका जाए। सुनवाई अगले सप्ताह होने की संभावना है।

कुणाल घोष का जवाब

टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि उन्हें अभी तक आधिकारिक नोटिस नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि उन्होंने भी मिथुन चक्रवर्ती के खिलाफ मामला दर्ज कराया है, लेकिन उनके वकील बीमार होने की वजह से नोटिस अभी भेजा नहीं गया।

कुणाल घोष ने लगाए आरोप

कुणाल घोष ने मिथुन पर राजनीतिक दल बदलने और विभिन्न पार्टियों में शामिल होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनका मकसद मामले को कोर्ट में आमने-सामने देखने का है। उन्होंने चिटफंड से जुड़े दस्तावेजों का हवाला देते हुए कहा कि मामले का फैसला कोर्ट करेगा, लेकिन पहले यह देखना जरूरी है कि उन्होंने क्या कहा और क्यों कहा।