18 साल बाद नागपुर जेल से रिहा हुए अंडरवर्ल्ड डॉन अरुण गवली, सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नागपुर: लंबे समय तक जेल में रहने के बाद अंडरवर्ल्ड डॉन अरुण गवली को आज नागपुर सेंट्रल जेल से रिहा कर दिया गया। हत्या के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने उनकी जमानत मंजूर की है। जेल से रिहाई के बाद गवली नागपुर एयरपोर्ट पहुंचे और वहां से मुंबई के लिए रवाना हुए।

जेल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

गवली की रिहाई के दौरान जेल परिसर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। उनके परिवार के सदस्य और रिश्तेदार भी मौजूद थे। सुरक्षा के मद्देनजर जेल में ATS की टीम भी तैनात रही।

राजनीतिक सफर

अरुण गवली ने 2004 में मुंबई की एक विधानसभा सीट से विधायक के रूप में भी राजनीति में कदम रखा था। उन्हें 2012 में शिवसेना पार्षद कमलाकर जमसांदेकर की हत्या के मामले में मुंबई सत्र न्यायालय ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी। इसके बाद उन्हें नागपुर जेल में भेजा गया था।

अरुण गवली का जीवन परिचय

अरुण गवली का जन्म 17 जुलाई 1955 को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के कोपरगांव में हुआ। उनका परिवार मध्यमवर्गीय था। उनके पिता गुलाबराव पहले मजदूरी करते थे और बाद में मुंबई की सिम्पलेक्स मिल में काम करने लगे। उनकी मां लक्ष्मीबाई गृहिणी थीं। आर्थिक कठिनाइयों के कारण गवली ने मैट्रिक के बाद पढ़ाई छोड़ दी और कम उम्र में काम करना शुरू कर दिया।

अंडरवर्ल्ड में करियर

1980 और 1990 के दशक में गवली मुंबई अंडरवर्ल्ड का एक प्रमुख नाम बन गए। सेंट्रल मुंबई के दगड़ी चॉल क्षेत्र में उनका गैंग सक्रिय था और उनका नाम काफी चर्चित था। 1980 के दशक में उन्होंने दाऊद इब्राहिम के साथ भी काम किया, लेकिन 1988 में रामा नाइक की हत्या के बाद दोनों के बीच दुश्मनी शुरू हो गई।

राजनीति में कदम

1990 के दशक में बढ़ते गैंगवार और पुलिस के दबाव के चलते गवली ने राजनीति की ओर रुख किया। उन्होंने अखिल भारतीय सेना (ABS) नामक पार्टी बनाई और 2004 में चिंचपोकली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतकर विधायक बने।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP News: मध्यप्रदेश की टॉप–10 खबरें (27-12-2025)

MP News: 1. भोपाल टिंबर मार्केट में भीषण आगआग बुझाने के दौरान

CG News: छत्तीसगढ़ की टॉप–10 खबरें (27-12-2025)

CG News: 1. सरकारी विमान से रायपुर पहुंचे धीरेंद्र शास्त्रीकथा करने सरकारी

MP News: मध्यप्रदेश की टॉप–10 खबरें (27-12-2025)

MP News: 1. भोपाल टिंबर मार्केट में भीषण आगआग बुझाने के दौरान

Rashifal: जानें आज का राशिफल 27-12-2025

Rashifal: 1. मेष राशिआज का दिन आपके लिए थोड़ा कमजोर रह सकता

MP news : वेदर इन्फोर्मेशन नेटवर्क से किसानों को मिलेगा लाभ: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

MP news: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास में

Satna News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सतना में 652 करोड़ 54 लाख रूपये के विकास कार्यो की देंगे सौगात

Satna news: अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल और क्रिकेट स्टेडियम का करेंगे लोकार्पण मुख्यमंत्री

AbhyudayaMP: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया पोस्टर लांच

AbhyudayaMP: मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् स्वामी विवेकानन्द जी की जयंती 12 जनवरी

Maharashtra news: नगर अध्यक्ष चुने जाते ही जश्न में उड़ाए नोट, वीडियो वायरल होने से उठा सवाल

Maharashtra news: बुलढाणा जिले के मलकापुर में कांग्रेस के नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष

Gwalior news: हाईकोर्ट के लिए शासकीय अधिवक्ताओं की नई नियुक्तियां घोषित

Gwalior news: हाईकोर्ट में शासकीय मामलों की पैरवी के लिए विधि विभाग

Hajaribagh News: वीर बाल दिवस श्रद्धा से मनाया गया, गुरु नानक पार्क में वीर साहिबजादों को किया नमन

रिपोर्ट- रुपेश सोनी Hajaribagh News: शुक्रवार को हजारीबाग स्थित गुरु नानक पार्क

Uttarakhand News: नैनीताल गुरुद्वारे में सीएम धामी टेका मत्था, साहिबजादों के बलिदान को किया नमन

रिपोर्ट- भुवन सिंह ठठोला Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी