,

इस हफ्ते ओटीटी में रिलीज होने जा रहीं ये वेब सीरीज, यहां देखें लिस्ट

web Series

इन दिनों सिनेमाघरों में ‘स्त्री 2’ का ही डंका बज रहा है। जहां सिरकटे का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। उसके अलावा कोई नई मूवी देखने को भी नहीं मिल रही। ऐसे में आप OTT पर कुछ अच्छा तलाश रहे होंगे। तो आइए आपको अच्छा कंटेंट खोजने में जद्दोजहद न करनी पड़े, इसके लिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप क्या देख सकते हैं। वो भी एकदम नया। इस हफ्ते ओटीटी में आने वाली सीरीज नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और सोनी लिव-जी5 प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होंगी।
बर्लिन
बर्लिन एक स्पाई-थ्रिलर सीरीज है। इसमें इश्वाक सिंह, अपारशक्ति खुराना और राहुल बोस जैसे कलाकार हैं, जो रूसी राष्ट्रपति की हत्या की साजिश के इर्द-गिर्द बुनी गई कहानी में अहम किरदार निभा रहे हैं। इसे 12 सितंबर को ज़ी 5 में रिलीज किया जाएगा।
खलबली रिकॉर्ड्स
खलबली रिकॉर्ड्स इस लिस्ट में है। यह म्यूजिक इंडस्ट्री पर आधारित सीरीज है। जिसमें राम कपूर, स्कंद ठाकुर, सलोनी बत्रा, सलोनी पटेल और पंजाबी रैपर प्रभा दीप शामिल हैं। इसके अलावा रेखा भारद्वाज, अमित त्रिवेदी, नीति मोहन, अनु मलिक, शाहिद माल्या अभिजीत सावंत जैसे कई दिग्गज संगीतकार भी इसका हिस्सा हैं। इसे 12 सितंबर के बाद से जियो सिनेमा में देखा जा सकेगा।
सेक्टर 36
सेक्टर 36 एक क्राइम-थ्रिलर सीरीज है। सीरीज साल 2006 में नोएडा में हुई खौफनाक वास्तविक हत्याओं से प्रेरित है। यह फिल्म सेक्टर 36 की एक स्थानीय झुग्गी बस्ती से कई बच्चों के रहस्यमय ढंग से गायब होने की कहानी बयां करती है। इसमें विक्रांत मैसी और दीपक डोबरियाल अहम भूमिका में हैं। इसे 13 सितंबर को नेटफ्लिक्स में स्ट्रीम किया जाएगा।
एमिली इन पेरिस सीजन 4 पार्ट 2
इस सीरीज के पहले सीजन आपने देखा है तो इससे वाकिफ होंगे। यह एक रोमांटिक सीरीज है, जिसमें एमिली प्यार की खोज करती है नए लड़कों से मिलती है। अब इसका अगला भाग एमिली इन पेरिस सीजन 4 पार्ट 2 12 सितंबर से नेटफ्लिक्स में उपलब्ध होगा।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Dead Body Found: नहर पुलिया के नीचे मिला अधेड़ का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

संवाददाता: उमंग पाण्डेय Dead Body Found परशुरामपुर थाना क्षेत्र के नंदनगर नहर

Gorakhpur News: कंप्यूटर सेंटर में छात्रा से कथित अशोभनीय हरकत, वीडियो वायरल होने पर शिक्षक हिरासत में

रिपोर्टर—अरूण कुमार Gorakhpur News कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के सोमहिया स्थित एक कंप्यूटर