,

मुंबई पुलिस का नोटिस: मनोज जरांगे पाटिल से आजाद मैदान तुरंत खाली करने की अपील

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

मराठा आरक्षण आंदोलन के प्रमुख नेता मनोज जरांगे पाटिल का मुंबई के आजाद मैदान में अनिश्चितकालीन अनशन पांचवें दिन भी जारी है। इस बीच मुंबई पुलिस ने उन्हें नोटिस जारी कर मैदान तुरंत खाली करने के निर्देश दिए हैं। यह कदम बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश के बाद उठाया गया है।

आंदोलन की शर्तों का उल्लंघन

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आंदोलन के लिए मंजूरी कुछ शर्तों के साथ दी गई थी, जिनका पालन न करने के कारण यह कार्रवाई की गई। अनशनकारी नेता मनोज जरांगे पाटिल मराठा समुदाय को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी में शामिल कर आरक्षण दिलाने की मांग पर अड़े हुए हैं।

हाई कोर्ट का सख्त रुख

बॉम्बे हाई कोर्ट ने सोमवार को आंदोलन को लेकर कड़ा रुख अपनाया था। कोर्ट ने कहा कि मराठा आरक्षण आंदोलन के कारण मुंबई की आमजन जीवन व्यवस्था प्रभावित हुई है। कोर्ट ने मंगलवार दोपहर तक सभी सड़कों को खाली करने और सामान्य स्थिति बहाल करने का आदेश दिया है।

जरांगे का बयान

जरांगे पाटिल ने दोहराया है कि वे मुंबई तभी छोड़ेंगे जब मराठा समुदाय को ओबीसी श्रेणी में आरक्षण का अधिकार मिल जाएगा।

Fake Doctors in Uttar Pradesh: यूपी में 41 फर्जी डॉक्टरों का खुलासा, पुलिस कार्रवाई की तैयारी

Fake Doctors in Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा

Vaibhav Suryavanshi ने बल्ले से किया निराश, गेंद से मचाया तहलका, 4 गेंद में झटके 2 विकेट

Vaibhav Suryavanshi: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा।

Basuhara Water Crisis: शंभूगंज के बसुहारा गांव में पेयजल संकट गहराया, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Basuhara Water Crisis जिले के शंभूगंज प्रखंड अंतर्गत झखरा पंचायत के बसुहारा