,

मेटा अलर्ट से बची छात्रा की जान, यूपी पुलिस 16 मिनट में पहुंची मौके पर

BY: Yoganand Shrivastva

उत्तर प्रदेश पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘मेटा’ से मिली चेतावनी पर त्वरित कार्रवाई कर आत्महत्या का प्रयास कर रही 20 वर्षीय छात्रा की जान बचा ली। बरेली जिले के सीबीगंज क्षेत्र की इस घटना में पुलिस टीम मात्र 16 मिनट में लोकेशन पर पहुंच गई और छात्रा को समय रहते चिकित्सा सहायता दी गई।

इंस्टाग्राम पोस्ट से मिला सुराग

मामला 31 अगस्त का है। दोपहर करीब 12:45 बजे मेटा ने राज्य पुलिस के सोशल मीडिया सेंटर को ईमेल अलर्ट भेजा। अलर्ट में छात्रा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर की गई पोस्ट का जिक्र था, जिसमें उसने कीटनाशक गोलियों के पैकेट की तस्वीर साझा की थी और आत्महत्या करने की मंशा जाहिर की थी। पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने तत्काल एक्शन के आदेश दिए, जिसके बाद बरेली पुलिस ने मोबाइल नंबर की मदद से लोकेशन ट्रैक कर टीम को मौके पर भेजा।

16 मिनट में पहुंची पुलिस

पुलिस की टीम छात्रा के घर पहुंची तो वह उल्टी कर रही थी और गंभीर हालत में थी। तुरंत प्राथमिक उपचार देकर उसकी स्थिति को नियंत्रित किया गया। बाद में छात्रा ने बताया कि इंस्टाग्राम पर बने एक प्रेम संबंध में विवाद होने के कारण वह मानसिक तनाव में थी और उसने यह कदम उठाया।

1,300 से अधिक लोगों की जान बचाई

परिवार ने पुलिस की तत्परता की सराहना की। उत्तर प्रदेश पुलिस ने 2022 से मेटा के साथ मिलकर आत्महत्या-रोधी अलर्ट सिस्टम शुरू किया है। इस सिस्टम की मदद से जनवरी 2023 से अगस्त 2025 तक 1,315 लोगों को आत्महत्या से बचाया जा चुका है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 4 अक्टूबर 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Kasrawad News: जिला पंचायत उपचुनाव में कांग्रेस के भारत यादव विजयी, 4075 वोटों से दर्ज की जीत

Kasrawad News: खरगोन जिले के कसरावद में जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्रमांक…

Banda News: सरपंच उपचुनाव में पूजा अहिरवार की जीत, नरेश आठिया को 303 वोटों से हराया

Banda News: मध्य प्रदेश के बंडा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भडराना में…