खबर का असर: लखनघाट धार्मिक पर्यटन स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Impact of the news: Tight security arrangements at Lakhan Ghat religious tourist spot

संवाददाता: प्रयास कैवर्त

पुल से कूदने पर लगेगा जुर्माना

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। स्वदेश न्यूज चैनल की पहल का एक बार फिर बड़ा असर जिला प्रशासन पर देखने को मिला है। मरवाही के धार्मिक पर्यटन स्थल लखनघाट में अब सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन ने त्वरित संज्ञान लेते हुए वहां सुरक्षा बोर्ड लगवाए हैं।

पुल से कूदने पर लगेगा जुर्माना

जिला प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि लखनघाट पुल से कूदकर नहाने पर 1500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके लिए पुल और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं।

हादसे के बाद उठाए गए कदम

बता दें कि हाल ही में सिवनी निवासी युवक आलोक गुप्ता की लखनघाट नदी में नहाते समय मौत हो गई थी। यह हादसा सुरक्षा इंतजामों की कमी और लापरवाही का नतीजा बताया गया।

स्वदेश न्यूज चैनल की पहल

स्वदेश न्यूज चैनल ने इस घटना के बाद अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए लखनघाट की सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार खबरें प्रसारित कीं। रील्स बनाने की होड़ में बच्चे पुल से कूदकर जान जोखिम में डाल रहे थे, इस पर चैनल ने गहरी चिंता जाहिर की थी।

प्रशासन ने लिया संज्ञान

चैनल की खबरों को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने त्वरित कदम उठाए और पूरे पर्यटन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की। संभावित दुर्घटना क्षेत्रों को चिन्हांकित कर चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं।

स्थानीय लोगों ने जताया आभार

स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन और मीडिया दोनों का आभार जताया है। उनका कहना है कि स्वदेश न्यूज चैनल की संवेदनशील पहल से प्रशासन हरकत में आया और अब इस स्थल पर दुर्घटनाओं की संभावना काफी हद तक कम हो जाएगी।

Smart Hospital Award : एनएमडीसी परियोजना चिकित्सालय को मिला “स्मार्ट हॉस्पिटल ऑफ द ईयर” पुरस्कार

Smart Hospital Award : किरंदुल परियोजना चिकित्सालय को राष्ट्रीय स्तर पर मिली

Illegal Liquor : मुंगेली में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 आरोपी गिरफ्तार

Illegal Liquor : थाना जरहागांव पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई

Bhopal: जो कहा-वो किया, सीएम डॉ. मोहन के काफिले में गिनी-चुनी गाड़ियां, देखें वायरल Video

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की

Giridih में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, जंगल से 6 आरोपी गिरफ्तार

Report by: Vivek Gupta Giridih जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए

प्रतीक यादव के निधन पर CM Yogi ने जताया शोक

Report by: Vandana Rawat CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य महिला