,

सुप्रीम कोर्ट में इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल पर सुनवाई सोमवार को, वाहन मालिकों ने जताई आपत्ति

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली (31 अगस्त): पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिश्रण (EBP-20) को लेकर विवाद अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। इस मामले पर सोमवार (1 सितंबर) को सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा। याचिका में आरोप लगाया गया है कि देशभर के वाहन मालिकों को जबरन इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है, जबकि यह कई पुराने वाहनों के लिए उपयुक्त नहीं है।


CJI की पीठ करेगी सुनवाई

इस जनहित याचिका को मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया गया है। याचिका दायर करने वाले वकील अक्षय मल्होत्रा ने कहा है कि सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उपभोक्ताओं को विकल्प मिले और केवल इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल खरीदने पर मजबूर न किया जाए।


इथेनॉल-फ्री पेट्रोल उपलब्ध कराने की मांग

याचिका में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय से सभी पेट्रोल पंपों पर शुद्ध (इथेनॉल-फ्री) पेट्रोल उपलब्ध कराने की मांग की गई है। साथ ही यह भी कहा गया है कि उपभोक्ताओं को इस बात की पूरी जानकारी दी जाए कि उनके वाहन इथेनॉल-मिश्रित ईंधन के लिए उपयुक्त हैं या नहीं।


पेट्रोल पंपों पर स्पष्ट लेबलिंग का प्रस्ताव

याचिकाकर्ता ने यह भी अनुरोध किया है कि हर पेट्रोल पंप और वितरण केंद्र पर इथेनॉल मिश्रण का प्रतिशत स्पष्ट रूप से दर्शाने वाले लेबल लगाए जाएं, ताकि ग्राहकों को ईंधन खरीदते समय पूरी पारदर्शिता मिल सके।

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…