BY: Yoganand Shrivastva
कोच्चि, केरल: केनरा बैंक की एक शाखा में कर्मचारियों ने रीजनल मैनेजर के आदेश के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। मैनेजर ने बैंक की कैंटीन में बीफ परोसने पर रोक लगा दी थी, लेकिन नाराज कर्मचारियों ने बाहर निकलकर बीफ और पराठा परोसते हुए अपनी नाराजगी जताई।
कर्मचारियों के अनुसार, यह शाखा पहले भी सप्ताह में कुछ दिनों बीफ परोसती थी। हाल ही में बिहार से ट्रांसफर होकर आए रीजनल मैनेजर ने कैंटीन में बीफ परोसने पर प्रतिबंध लगा दिया, जिससे कर्मचारियों में असंतोष पैदा हो गया।
बीफ शब्द का अर्थ है गाय या भैंस का मांस। आमतौर पर अंग्रेजी में “beef” गाय के मांस को संदर्भित करता है, लेकिन इसमें भैंस का मांस भी शामिल हो सकता है।
इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चाएं बढ़ गई हैं, और इसे बैंक कर्मचारियों की अनोखी प्रतिक्रिया के रूप में देखा जा रहा है।





