जम्मू-कश्मीर: सेना ने LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 2 आतंकी ढेर, एक जवान शहीद

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
जम्मू-कश्मीर: सेना ने LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 2 आतंकी ढेर, एक जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों की साजिश एक बार फिर नाकाम कर दी गई। बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की, जिसे सुरक्षाबलों ने नाकाम करते हुए दो आतंकवादियों को मार गिराया।

सेना की श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने जानकारी दी कि यह ऑपरेशन जम्मू-कश्मीर पुलिस से मिली खुफिया सूचना के आधार पर चलाया गया। संदिग्ध गतिविधि दिखने पर जवानों ने आतंकियों को चुनौती दी, जिस पर उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया।


ऑपरेशन अब भी जारी

सेना ने बताया कि इलाके में और आतंकियों के छिपे होने की संभावना है। इसी कारण से ऑपरेशन अभी भी जारी है। जवान लगातार क्षेत्र की तलाशी कर रहे हैं और घुसपैठ की किसी भी कोशिश को रोकने के लिए पूरी तरह चौकस हैं।


कुपवाड़ा में एक जवान शहीद

दूसरी ओर, जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में ड्यूटी के दौरान भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया।

सेना ने बताया कि हवलदार इकबाल अली ने ऑपरेशन के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया। चिनार कोर ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा,

“उनका साहस और समर्पण हमेशा हमें प्रेरित करता रहेगा। चिनार के योद्धा उनके बलिदान को सलाम करते हैं और हम शोक संतप्त परिवार के साथ खड़े हैं।”


जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने एक बार फिर साबित किया है कि वे आतंकवादियों की किसी भी नापाक कोशिश को सफल नहीं होने देंगे। जहां एक ओर दो आतंकी ढेर हुए, वहीं एक जवान ने देश की सुरक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। यह घटना न केवल सेना की बहादुरी को दर्शाती है बल्कि आतंकवाद पर कड़ा संदेश भी देती है।

Hindu Swabhiman Sammelan : उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में होंगे हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन

Hindu Swabhiman Sammelan : नई दिल्ली में श्री चित्रगुप्त अखाड़ा की महत्वपूर्ण

MP TOP 10: शिक्षा, विकास, खेल और प्रशासनिक फैसलों की रही चर्चा

1. MP TOP 10: एमपी बोर्ड के 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम घोषित MP

Chanakya Niti : हर मजबूत स्त्री में होते हैं ये 5 गुण, चाणक्य के ये नियम बदल देंगे जिंदगी

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य को भारत के महान नीति-निर्माताओं, अर्थशास्त्रियों और