गरियाबंद में वनोपज सहकारी संघ का हंगामा, लेखापाल के ट्रांसफर के बावजूद नहीं हुई भारमुक्ति

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Gariaband forest produce cooperative union in uproar, despite transfer of accountant not relieved from charge

रिपोर्ट- लोकेश सिन्हा

गरियाबंद। जिला वनोपज सहकारी संघ मर्यादित, गरियाबंद में पदस्थ लेखापाल के ट्रांसफर आदेश को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। दो-दो बार ट्रांसफर आदेश जारी होने के बावजूद लेखापाल को अभी तक कार्यमुक्त नहीं किया गया है। इसी मुद्दे को लेकर संघ के पदाधिकारियों ने गरियाबंद में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर जमकर विरोध जताया।

पदाधिकारियों का धरना प्रदर्शन

धरना स्थल पर संघ के जिला अध्यक्ष कल्याण सिंह कपिल सहित संचालक मंडल के सदस्य और पदाधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि लेखापाल के ट्रांसफर आदेश को जानबूझकर लागू नहीं किया जा रहा है, जिससे संघ का नियमित कामकाज प्रभावित हो रहा है।

बार-बार की गई मांग अनसुनी

संघ पदाधिकारियों का कहना है कि कई बार मांग उठाने और ज्ञापन देने के बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इस लापरवाही से संघ के कामों में बाधा आ रही है। वहीं, वन विभाग की एसडीओ अतुल श्रीवास्तव ने इस मामले से पल्ला झाड़ते हुए कोर्ट के स्टे ऑर्डर का हवाला दिया।

आंदोलन तेज करने की चेतावनी

धरना स्थल पर मौजूद पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही लेखापाल को भारमुक्त नहीं किया गया तो आंदोलन और उग्र रूप धारण करेगा। उनका कहना है कि यह सिर्फ संघ की कार्यप्रणाली का मामला नहीं, बल्कि जिले के वनोपज कार्यों की पारदर्शिता और सुचारु संचालन से भी जुड़ा हुआ है।

फिलहाल, यह मामला गरियाबंद जिले में तूल पकड़ चुका है और अब सबकी निगाहें प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

Amarkantak IGNTU अमरकंटक: हॉस्टल के खाने में निकले कीड़े, छात्राओं ने रात भर किया जोरदार प्रदर्शन

Report: Punit sen Amarkantak इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU) एक बार

Fire Incident Raipur: रायपुर के फाफाडीह टिंबर मार्केट में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Fire Incident Raipur: रायपुर के देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत फाफाडीह टिंबर

Peddi: राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ की रिलीज टली, मेकर्स बोले- बेहतर अनुभव के लिए लिया फैसला

Peddi: राम चरण की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर दर्शकों में काफी

Trump China Visit: बीजिंग दौरे से पहले ट्रंप का बड़ा बयान, कहा- चीन खुश, होर्मुज खुला रहेगा

Trump China Visit: डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी प्रस्तावित बीजिंग यात्रा से पहले

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. पावर प्लांट हादसा: 20

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. 16 जिलों में लू

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 16 अप्रैल 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से खास रहने

Sasaram: बर्थडे पार्टी से लौट रही स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, एक की मौत, 2 गंभीर

Report by: Avinash Srivastwa Sasaram: रोहतास जिले के सासाराम में पुरानी जीटी

Fire Incident: बोकारो के राम मंदिर मार्केट में भीषण आग, कॉस्मेटिक दुकान जलकर राख

Fire Incident: बोकारो के सिटी थाना क्षेत्र स्थित राम मंदिर मार्केट में