,

ओडिशा में बोलेरो ने दो स्कूली बच्चों को कुचला, ड्राइवर फरार

BY: Yoganand Shrivastava

ओडिशा: क्योंझर जिले के बोलानी टाउनशिप में एक भयावह सड़क हादसा हुआ। यहाँ एक बोलेरो वाहन ने दो स्कूली बच्चों को रौंद दिया। हादसा बिरसा मुंडा क्लब और मस्जिद रोड के पास हुआ, जो बोलानी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। घायल बच्चों की पहचान आयुष लुगुन और राशिक पूर्ति के रूप में हुई है। दोनों बच्चे स्थानीय सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं और स्कूल से घर लौट रहे थे, तभी उन्हें बोलेरो ने टक्कर मार दी। घटना का पूरा दृश्य पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया।

घायलों का इलाज जारी
CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि बोलेरो चालक ने बेहद लापरवाही दिखाई, जिसके कारण यह हादसा हुआ। आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बच्चों को पहले बोलानी सेल अस्पताल ले जाया गया। उनकी चोटें गंभीर होने के कारण उन्हें बाद में क्योंझर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है।

आरोपी चालक फरार
पुलिस ने CCTV फुटेज और स्थानीय लोगों के बयान के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल वाहन के मालिक और ड्राइवर की पहचान नहीं हो पाई है। हादसे के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और स्थानीय लोग पुलिस से चालक की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

CCTV फुटेज में घटना
घटना का CCTV वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि बच्चे सड़क किनारे खड़े थे। उसी समय दूसरी ओर से आ रही बोलेरो वाहन बिना ब्रेक लगाए सीधे बच्चों की ओर बढ़ी और उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर थी कि दोनों बच्चे सड़क पर गिर गए और बोलेरो उनके ऊपर से गुजर गई।

Dabra News: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, वारदात की आशंका

Report: Santosh Saravgee Dabra News डबरा अनुविभाग में पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई

सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर Disha Salian की मौत की होगी CBI जांच, बॉम्बे HC का बड़ा फैसला

Disha Salian: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की

PM Modi से मिले अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव, SCO बैठक के बीच हुई अहम बातचीत

PM Modi: किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. जबलपुर समेत MP