एमपी सरकार शुरू करेगी अभियान – ‘माखन चोर नहीं थे भगवान श्रीकृष्ण’

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े “माखन चोर” वाले संबोधन को लेकर नई पहल करने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर प्रदेश में एक सामाजिक चेतना अभियान चलाया जाएगा, जिसमें कृष्ण के जीवन प्रसंगों को तथ्यात्मक रूप से प्रस्तुत किया जाएगा।

मुख्यमंत्री का दृष्टिकोण

जन्माष्टमी पर सीएम मोहन यादव ने कहा था –
“कृष्ण का माखन के प्रति लगाव केवल स्वाद के लिए नहीं था, बल्कि यह अत्याचार के खिलाफ प्रतिरोध का प्रतीक था। उस समय कंस के घर माखन पहुंचता था, और उसी आक्रोश को जताने के लिए बाल ग्वालों की टोली बनाई गई थी ताकि दुश्मन को माखन न मिले।”

सांस्कृतिक सलाहकार का बयान

मुख्यमंत्री के सांस्कृतिक सलाहकार श्रीराम तिवारी ने बताया कि भारतीय परंपरा और देवताओं के बारे में समय-समय पर गलत धारणाएँ गढ़ी गईं। अब उद्देश्य है कि समाज के सामने सही तथ्य रखे जाएं। उन्होंने कहा –
“हमारे शास्त्रों और परंपराओं से जुड़े कई मिथकों को तोड़ने की जरूरत है। जैसे कभी महाभारत और रामायण के अस्तित्व पर भी सवाल उठाए जाते थे, वैसे ही कृष्ण को लेकर भ्रम फैलाए गए। अब प्रदेश में इनके सही रूप को सामने लाने का प्रयास होगा।”

श्रीकृष्ण से जुड़े मध्य प्रदेश के स्थल

  • धार (अमका-झमका): रुक्मणीजी ने यहीं श्रीकृष्ण के साथ रहने का निर्णय लिया था।
  • उज्जैन: मित्रवृंदा का संबंध यहीं से था, जो उनकी आठ पटरानियों में शामिल थीं।
  • रायसेन (जामगढ़ की पहाड़ियाँ): जाम्बवती से विवाह और जामवंत-कृष्ण युद्ध का प्रसंग यहीं जुड़ा है।

सरकार का कहना है कि इन स्थानों के विकास और प्रचार से समाज को अपनी परंपरा से गहराई से जोड़ा जाएगा।

मंदिरों का सर्वे और योजना

संस्कृति विभाग के सर्वे के अनुसार प्रदेश में श्रीकृष्ण के लगभग 3222 मंदिर हैं। सरकार ने इन मंदिरों की साफ-सफाई, श्रृंगार और संरक्षण की विशेष योजना बनाई है।

  • जन्माष्टमी पर सर्वश्रेष्ठ सजावट करने वाले मंदिरों को पुरस्कार दिए जाएंगे –
    • प्रथम: ₹1.5 लाख
    • द्वितीय: ₹1 लाख

समाज और सरकार की संयुक्त भूमिका

श्रीराम तिवारी ने कहा – “राज्य और समाज एक-दूसरे से अलग नहीं हैं। सरकार मार्गदर्शन और सुरक्षा दे सकती है, लेकिन समाज को भी अपने प्राचीन वैभव और शिक्षाओं से जुड़ना होगा। जब तक जनता श्रीराम और श्रीकृष्ण की शिक्षाओं को आत्मसात नहीं करेगी, तब तक उद्देश्य पूरा नहीं होगा।”

- Advertisement -
Ad imageAd image

Narendra Modi: किसानों ने पीएम मोदी के 4399 दिन के कार्यकाल का मनाया उत्सव, अनाज से बनाई रंगोली

Narendra Modi : किसानों ने बनाई अनोखी रंगोली, प्रधानमंत्री के 12 साल

Haridwar में अतिक्रमण हटाओ अभियान पर बवाल, व्यापारियों और नगर निगम के बीच बढ़ा टकराव

Haridwar: चारधाम यात्रा और आगामी कुंभ मेले की तैयारियों के बीच हरिद्वार

Bhairamgarh Administrative Chaupal: ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने अधिकारी खुद पहुंचे नदी पार

Bhairamgarh Administrative Chaupal: कलेक्टर और वरिष्ठ अधिकारियों का गांव दौरा, ग्रामीणों में

Gold Silver Price Today: 10 दिन में चांदी ₹27 हजार सस्ती, सोना भी ₹8 हजार टूटा; जानिए ताजा रेट

Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच

Hardik Pandya को लगा बड़ा झटका, अफगानिस्तान वनडे सीरीज से हुए बाहर

Hardik Pandya: अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज शुरू होने से पहले

Ambikapur Road Accident: भीठीकला के पास तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई, युवक की मौत

Ambikapur Road Accident: भीठीकला बना फिर हादसों का ब्लैक स्पॉट Ambikapur Road

Rajya Sabha Election: कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द, सीएम डॉ. मोहन बोले- आत्ममंथन करे कांग्रेस

Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन

तमिल सिनेमा के दिग्गज निर्देशक Bharathiraja का निधन, 85 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Bharathiraja: भारतीय सिनेमा, विशेषकर तमिल फिल्म उद्योग के लिए बुधवार का दिन

TMC में बढ़ा सियासी संकट, सांसदों की नाराजगी के बीच दिल्ली कार्यालय पर भी मंडराया खतरा

TMC: पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) इन दिनों लगातार राजनीतिक