Singrauli Police Major Action सिंगरौली में अवैध शराब माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: एक ही रात में 110 आरोपी धराए, 1050 लीटर शराब जब्त

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Singrauli Police Major Action

Report: Suresh kumar

Singrauli Police Major Action जिले में अवैध मादक पदार्थों और अवैध शराब के काले कारोबार के खिलाफ पुलिस ने अब तक का सबसे बड़ा अभियान चलाया है। पुलिस अधीक्षक के कड़े निर्देशन में चलाए गए इस विशेष अभियान के तहत पुलिस टीमों ने महज एक रात में पूरे जिले से 1050 लीटर से अधिक देशी, विदेशी और हाथ भट्टी से बनी कच्ची शराब जब्त की है। इस ताबड़तोड़ कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत कुल 110 आरोपियों को दबोचा है। पुलिस की इस चौतरफा घेराबंदी से अवैध शराब के धंधे में लिप्त माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

Singrauli Police Major Action सरई थाना क्षेत्र में ईको कार से भारी मात्रा में खेप बरामद

इस पूरे अभियान के दौरान सबसे बड़ी और मुख्य सफलता सरई थाना पुलिस को हाथ लगी। पुलिस को मुखबिर के जरिए पुख्ता सूचना मिली थी कि ग्राम पोखरीटोला इमलीडीह में एक मारुति सुजुकी ईको गाड़ी के जरिए अवैध शराब की बड़ी खेप खपाने की तैयारी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। जब संदिग्ध ईको वाहन की सघन तलाशी ली गई, तो पुलिस टीम के होश उड़ गए। वाहन के भीतर छिपाकर रखे गए 49 कार्टूनों से कुल 2450 पाव यानी करीब 441 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की गई।

Singrauli Police Major Action लगभग पौने आठ लाख रुपये का मशरूका जब्त

Singrauli Police Major Action सरई पुलिस ने मौके से जब्त की गई अवैध शराब की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 70 हजार रुपये बताई है। इसके साथ ही तस्करी के लिए इस्तेमाल की जा रही मारुति ईको गाड़ी को भी आबकारी नियमों के तहत जब्त कर लिया गया है, जिसकी कीमत लगभग 5 लाख रुपये आंकी गई है। इस तरह सरई थाना पुलिस ने अकेले ही कुल 7 लाख 70 हजार रुपये मूल्य का मशरूका जब्त कर आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत गंभीर मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।

Singrauli Police Major Action जिलेभर में सवा चार लाख की शराब जब्त, एसपी की सख्त हिदायत

यदि पूरे जिले की कार्रवाई पर नजर डालें तो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई छापेमारी में कुल 1050 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त हुई है, जिसकी कुल बाजार कीमत करीब सवा चार लाख रुपये है। इस बड़ी सफलता के बाद पुलिस अधीक्षक ने अवैध शराब कारोबारियों को दोटूक शब्दों में चेतावनी दी है कि जिले में यह सख्ती आगे भी जारी रहेगी। इसके अलावा शराब ठेकेदारों और उनके संविदाकारों को भी कड़े निर्देश दिए गए हैं कि वे नियमानुसार ही व्यापार करें, अन्यथा वैधानिक कार्रवाई के लिए तैयार रहें। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि वे अपने आसपास होने वाले ऐसे अवैध कारोबार की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

Read this: Hardik Pandya को लगा बड़ा झटका, अफगानिस्तान वनडे सीरीज से हुए बाहर

Gold Silver Price Today: 10 दिन में चांदी ₹27 हजार सस्ती, सोना भी ₹8 हजार टूटा; जानिए ताजा रेट

Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच

Hardik Pandya को लगा बड़ा झटका, अफगानिस्तान वनडे सीरीज से हुए बाहर

Hardik Pandya: अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज शुरू होने से पहले

Ambikapur Road Accident: भीठीकला के पास तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई, युवक की मौत

Ambikapur Road Accident: भीठीकला बना फिर हादसों का ब्लैक स्पॉट Ambikapur Road

Rajya Sabha Election: कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द, सीएम डॉ. मोहन बोले- आत्ममंथन करे कांग्रेस

Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन

तमिल सिनेमा के दिग्गज निर्देशक Bharathiraja का निधन, 85 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Bharathiraja: भारतीय सिनेमा, विशेषकर तमिल फिल्म उद्योग के लिए बुधवार का दिन

TMC में बढ़ा सियासी संकट, सांसदों की नाराजगी के बीच दिल्ली कार्यालय पर भी मंडराया खतरा

TMC: पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) इन दिनों लगातार राजनीतिक

अफगानिस्तान में Pakistan के हवाई हमले, 13 लोगों की मौत; तालिबान ने जताया विरोध

Pakistan: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. छत्तीसगढ़ में बढ़ी उमस, मानसून

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. महिला-बाल विकास विभाग के