Bihar Politics: कौन सी गलती नहीं दोहराना चाहते नीतीश बाबू? जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद JDU सुप्रीमो ने बताया

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा दो दिवसीय बिहार दौरे पर हैं। वे आज पटना पहुंचे और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद जदयू सुप्रीमो नीतीश कुमार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, ‘हम दो बार उनके (राजद) साथ गए। गलती हो गई। ऐसा दोबारा कभी नहीं होगा। हम फिर कभी नहीं जाएंगे। बिहार में भाजपा और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने मिलकर सारे काम किए हैं।’

बिहार के दो दिवसीय दौरे पर आए जेपी नड्डा सीएम से मुलाकात के बाद इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान यानी आईजीआईएमएस जाएंगे। यहां कुछ समय बिताने के बाद वे पटना एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। जहां से नड्डा भागलपुर के लिए रवाना होंगे। यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद जेपी नड्डा गया के लिए रवाना होंगे।

पटना साहिब भी जाएंगे जेपी नड्डा

गया में कार्यक्रम में शामिल होने के बाद नड्डा पटना लौट आएंगे। यहां वे गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। अपने दौरे के दूसरे दिन नड्डा सुबह 9 बजे पटना स्थित स्टेट गेस्ट हाउस से पटना साहिब के लिए रवाना होंगे। इसके बाद वे 9:30 बजे पटना साहिब पहुंचेंगे। यहां वे 9:45 बजे गुरुद्वारा से निकलेंगे। सुबह 11 बजे नड्डा पीएमसीएच जाएंगे और फिर वहां से पटना एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।

कोर कमेटी के साथ भी करेंगे बैठक

दौरे के दूसरे दिन जेपी नड्डा पटना एयरपोर्ट से दरभंगा जाएंगे। दरभंगा में वे नवनिर्मित एम्स का निरीक्षण करेंगे। दोपहर 3 बजे वे दरभंगा से मुजफ्फरपुर जाएंगे। शाम 5:50 बजे वे पटना स्थित भाजपा के स्टेट गेस्ट हाउस जाएंगे। शाम 7:30 बजे वे पटना एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। बिहार दौरे के दौरान जेपी नड्डा भाजपा की प्रदेश कोर कमेटी के साथ बैठक भी करेंगे।

Sheopur : रफ्तार का कहर, शादी की खुशियां मातम में बदलीं; ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत, कई घायल

Sheopur अगरा थाना क्षेत्र के मेघपुरा गांव के समीप एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली

SilverRateToday : सोना-चांदी के दाम में उछाल, वैश्विक तनाव के बीच बढ़ी अस्थिरता

अंतरराष्ट्रीय हालात और आर्थिक अनिश्चितता के बीच बुधवार को सोना और चांदी

Sasaram: सरकारी स्कूल में मिला गोमांस, ग्रामीणों का भारी हंगामा; SDM और भारी पुलिस बल मौके पर तैनात

Report: Avinash Shrivastva Sasaram रोहतास के रामूडीह स्थित उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय

Pahalgam हमले की बरसी पर PM मोदी का संदेश, “आतंकवाद के आगे कभी नहीं झुकेगा भारत”

Pahalgam: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले

Bhopal: पीएम मोदी पर खड़गे ने की टिप्पणी, सीएम डॉ. यादव बोले- माफी मांगें कांग्रेस अध्यक्ष

Bhopal: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित टिप्पणी

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. नारायणपुर में तोते को

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. महाकाल की शरण में

Aaj ka Panchang: चतुर्थी तिथि पर गणेश पूजा का विशेष योग, जानें शुभ-अशुभ समय और उपाय

Aaj ka Panchang: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुधवार का दिन बुद्धि, ज्ञान,

Murder Investigation: नियामतपुर से लापता अधेड़ का शव बरामद, जमीन विवाद में हत्या की आशंका

Murder Investigation: भागलपुर जिले के नाथनगर चौकी नियामतपुर क्षेत्र से लापता एक