स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से 12वां संबोधन देंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जानें पूरा कार्यक्रम

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से 12वां संबोधन देंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जानें पूरा कार्यक्रम

भारत 15 अगस्त 2025 को अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस अवसर पर पूरी दुनिया की नजरें दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले पर टिकी रहेंगी, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को संबोधित करेंगे। यह उनका स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बतौर प्रधानमंत्री 12वां भाषण होगा।


कार्यक्रम का समय-सारणी

  • सुबह 7:30 बजे – समारोह की शुरुआत
  • सुबह 7:35 बजे – राष्ट्रीय ध्वज फहराना
  • सुबह 7:37 बजे – राष्ट्रीय सलामी और राष्ट्रगान
  • सुबह 7:45 बजे – प्रधानमंत्री का राष्ट्र को संबोधन शुरू

स्वागत और गार्ड ऑफ ऑनर

प्रधानमंत्री के लाल किले पहुंचने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और वरिष्ठ अधिकारी उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद, भारतीय सशस्त्र बल और दिल्ली पुलिस प्रधानमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर देंगे।

राष्ट्रीय ध्वज रक्षक दल में शामिल होंगे:

  • थलसेना, नौसेना और वायुसेना के एक-एक अधिकारी
  • दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी
  • 32 अन्य रैंक के कर्मी

कुल 128 सदस्यीय यह दल ध्वजारोहण के समय राष्ट्रीय सलामी पेश करेगा।


ध्वजारोहण और बैंड की प्रस्तुति

ध्वजारोहण के बाद, वायुसेना बैंड राष्ट्रगान की धुन प्रस्तुत करेगा। यह बैंड एक जेसीओ और 25 अन्य सदस्यों से मिलकर बना है, जो इस मौके पर देशभक्ति का माहौल और भी खास बनाएंगे।


पुष्पवर्षा से सजेगा आसमान

ध्वजारोहण के तुरंत बाद, भारतीय वायुसेना के दो एमआई-17 हेलीकॉप्टर आयोजन स्थल के ऊपर से उड़ान भरेंगे।

  • एक हेलीकॉप्टर राष्ट्रीय ध्वज लेकर गुजरेगा
  • दूसरा हेलीकॉप्टर ऑपरेशन सिंदूर का प्रतीक ध्वज ले जाएगा

दोनों हेलीकॉप्टर समारोह के ऊपर से गुजरते हुए पुष्पवर्षा करेंगे, जो इस ऐतिहासिक अवसर को और भी यादगार बना देगा। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन शुरू होगा।

Gwalior : 17 मई को ‘नारद पत्रकारिता सम्मान समारोह’, 11 श्रेणियों में सम्मानित होंगे पत्रकार

Gwalior : मामा माणिकचंद वाजपेयी स्मृति सेवा न्यास के तत्वावधान में आद्य

Petrol Diesel Demand : रायपुर में पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, पीएम मोदी की अपील के बाद लंबी कतारें

Petrol Diesel Demand : राजधानी रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल

Bhojpur -बक्सर MLC उपचुनाव: राजद के सोनू कुमार राय की बड़ी बढ़त, क्या पहुंचेगा जीत का आंकड़ा?

Report: Neha gupta Bhojpur बिहार की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण भोजपुर-बक्सर स्थानीय

Electric Vehicle Initiative : भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने अपनाया ई-व्हीकल, दिया स्वच्छ ऊर्जा का संदेश

Electric Vehicle Initiative : प्रधानमंत्री की अपील से प्रेरित होकर खरीदा ई-व्हीकल