,

इंदौर में बेरोजगार युवक ने फांसी लगाकर दी जान, रक्षाबंधन पर घर में था अकेला

BY: Yoganand Shrivastva

इंदौर: के तेजाजी नगर इलाके में 18 वर्षीय युवक ने शनिवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सचिन विश्वकर्मा, पुत्र रामलाल विश्वकर्मा, के रूप में हुई है। घटना के समय वह घर पर अकेला था।

पुलिस के अनुसार, सचिन का बड़ा भाई मनीष काम के सिलसिले में बाहर था और मां रक्षाबंधन पर अपने मामा को राखी बांधने चापड़ा गई हुई थीं। देर रात मनीष जब घर लौटा, तो उसने सचिन को फंदे पर लटका पाया और तुरंत पड़ोसियों को सूचना दी। युवक को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पड़ताल में पता चला कि शनिवार दिन में सचिन दोस्तों के साथ बाहर था, लेकिन शाम से वह घर में ही रहा। वह कई साल पहले पढ़ाई छोड़ चुका था और इस समय बेरोजगार था। घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला और न ही मोबाइल फोन से कोई खास सुराग मिला है। पुलिस यह जांच कर रही है कि घटना से पहले उसने आखिरी बार किससे बातचीत की थी। फिलहाल मामला जांचाधीन है।

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Navratri News: आज से…

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 11 अक्टूबर 2026, रविवार का दिन शारदीय नवरात्रि की…