कोरबा: हाईवा और कैप्सूल वाहन में भीषण टक्कर, 2 लोग घायल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Korba: Fierce collision between a truck and a capsule vehicle, 2 people injured

रिपोर्ट- उमेश डहरिया

कोरबा। जिले के उरगा थाना क्षेत्र के नोंनबिर्रा मुख्य मार्ग पर रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक हाईवा और कैप्सूल वाहन की जोरदार टक्कर में हाईवा का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल

इस दुर्घटना में हाईवा के चालक और हेल्पर बुरी तरह से घायल हो गए। दोनों को मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

पुलिस ने की कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही उरगा पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

लगातार बढ़ रहे सड़क हादसे

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने प्रशासन से इस मार्ग पर यातायात नियंत्रण और निगरानी बढ़ाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Bhagalpur : 22 साल से फरार रेप का आरोपी पुलिस की रडार पर; महाराष्ट्र पुलिस ने शाहपुर में की छापेमारी

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur महाराष्ट्र के नागपुर से आई पुलिस टीम

Haldwani: पिज़्ज़ा आउटलेट्स पर खाद्य विभाग की रेड, सैंपलिंग से मचा हड़कंप

Report by: Deepak Adhikari Haldwani: हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने गर्मी

Sachin Tendulkar : दंतेवाड़ा में खेल क्रांति की शुरुआत, सचिन तेंदुलकर के दौरे से बढ़ा उत्साह

Sachin Tendulkar : छिंदनार में ऐतिहासिक दौरा, खेल सुविधाओं का होगा विस्तार

Jamshedpur : संथाली छात्रों को ‘D ग्रेड’ मिलने पर बवाल; ओल चिकी लिपि के अपमान का आरोप, उग्र आंदोलन की चेतावनी

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के 8वीं बोर्ड के