,

कोरबा: जिला जेल से 4 कैदी फरार, बिजली गुल होने का उठाया फायदा

- Advertisement -
Ad imageAd image
Korba: 4 prisoners absconded from district jail, took advantage of power outage

रिपोर्ट- उमेश डहरिया

कोरबा। जिले के जिला जेल से चार कैदी दीवार फांदकर फरार हो गए। घटना ने जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फरार कैदियों ने बिजली गुल होने का फायदा उठाकर महज 15 मिनट में करीब 25 फीट ऊंची दीवार फांद दी और झाड़ियों में कूदकर फरार हो गए।

बिजली गुल होते ही कैदी बने रफूचक्कर

जानकारी के अनुसार, चारों कैदियों ने मौका पाते ही जेल की दीवार फांदी और फरार हो गए। इस घटनाक्रम को घटित हुए 24 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन अब तक किसी अधिकारी या कर्मचारी की जिम्मेदारी तय नहीं हो सकी है।

जेल डीजी हिमांशु गुप्ता पहुंचे कोरबा

घटना की गंभीरता को देखते हुए जेल महानिदेशक हिमांशु गुप्ता रविवार सुबह कोरबा पहुंचे। उन्होंने जिला जेल का निरीक्षण किया और जेलर सहित संबंधित अधिकारियों से पूरी जानकारी ली। साथ ही, सुरक्षा खामियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए

पुलिस की तलाशी जारी

फरार कैदियों की तलाश में पुलिस ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है।

  • आसपास के क्षेत्रों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है
  • संभावित ठिकानों पर सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
  • पुलिस ने ग्रामीणों और शहरवासियों से भी सतर्क रहने की अपील की है।

उठ रहे हैं सवाल

इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं:

  • क्या कैदियों पर अति विश्वास किया गया?
  • या फिर सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही बरती गई?
  • आखिर किस पर तय होगी जवाबदेही?

फिलहाल, जांच जारी है और पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही फरार कैदियों को पकड़ लिया जाएगा।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Vaibhav Suryavanshi ने दलीप ट्रॉफी में रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से बड़ा

रामायण के लक्ष्मण Sunil Lahri ने मुंहबोली बहन से बंधवाई राखी, वीडियो पर तारीफ के साथ उठे सवाल

Sunil Lahri: टीवी के चर्चित धार्मिक धारावाहिक 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार

अमेरिकी हिरासत से Nicolas Maduro की पहली तस्वीरें आईं सामने, ट्रैकसूट में दिखे पूर्व वेनेजुएला राष्ट्रपति

Nicolas Maduro: वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की अमेरिकी हिरासत के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. छत्तीसगढ़ में 24 घंटे भारी

MP: Top 10

MP : मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. MP