,

Rajkummar Rao Birthday: 18 रुपए से 81 करोड़ तक का कैसा रहा सफर? राजकुमार राव आज मना रहे हैं अपना 40वां जन्मदिन, जानें

- Advertisement -
Ad imageAd image

बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर राजकुमार राव आज यानी 31 अगस्त को अपना 40 बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। बॉलीवुड में एक दशक से ज्यादा वक्त का सफर तय कर चुके राजकुमार ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे हैं। राजकुमार राव आज हिंदी सिनेमा के पॉपुलर एक्टर होने के साथ ही काफी दौलतमंद भी हैं। तो आइए आपको एक्टर के बर्थडे के मौके पर बताते हैं कि राजकुमार के पास मौजूदा समय में कितनी संपत्ति है।

राजकुमार राव का जन्म 31 अगस्त 1984 को हरियाणा के गुरुग्राम में हुआ था। इसी के साथ एक्टर आज अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं।

बहुत कम लोगों को पता होगा कि राजकुमार का असली नाम राजकुमार यादव है। पत्रकार शुभांकर मिश्रा संग एक बातचीत के दौरान राजकुमार ने बताया था, ‘राव एक टाइटल है जो यादवों को दिया जाता है, इसलिए मैंने इसका यूज करना शुरू कर दिया।’

इन दिनों राजकुमार राव अपनी ब्लॉकबस्टर हो चुकी फिल्म ‘स्त्री 2 से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। फिल्म कमाई के लगातार रिकॉर्डतोड़ रही है।

वहीं राजकुमार राव ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘लव, सेक्स और धोखा’ से की थी। डायरेक्टर दिबाकर बनर्जी की ये फिल्म साल 2010 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

राजकुमार राव को सबसे पहले पॉपुलैरिटी साल 2013 की फिल्म ‘काय पो छे’ से मिली थी। इसमें दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने भी काम किया था। इसके बाद राजकुमार ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

राजकुमार राव को बॉलीवुड में सफलता पाने से पहले काफी संघर्ष करना पड़ा था। एक मध्यमवर्गीय परिवार में पले-बढ़े राजकुमार राव ने एक समय ऐसा भी देखा जब उनके बैंक खाते में सिर्फ 18 रुपए थे। लेकिन आज वह करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं।

जीक्यू इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक राजकुमार की कुल नेटवर्थ 81 करोड़ रुपये है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर एक फिल्म के लिए करीब 6 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं।

आईपीएल 2025 का पूरा शेड्यूल: मैच, स्थल और प्रमुख जानकारी

IND VS PAK: महामुकाबले में क्या होगा खास जानें…

Maha Rudrabhishek Jamtara : सावन में शिवमय हुआ जामताड़ा, महा रुद्राभिषेक में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

जामताड़ा/संवाददाता: रतन कुमार Maha Rudrabhishek Jamtara : जामताड़ा के न्यू टाउन स्थित

Kotwar Strike Khairagarh : कोटवार नियुक्ति में नियमों की अनदेखी का आरोप, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर कोटवार

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Kotwar Strike Khairagarh : खैरागढ़ जिले में कोटवार नियुक्ति