चंपई कल बीजेपी में होंगे शामिल, जानिए झारखंड सरकार में कौन लेगा उनकी जगह?

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Champai Soren

झारखंड में मचे सियासी घमासान के बीच चंपई सोरेन ने मंत्री पद और झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वहीं चंपई सोरेन के मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने के बाद खाली पद पर नए मंत्री शपथ लेंगे। जिसके लिए नाम का खुलासा हो गया है। जानकारी के मुताबिक घाटशिला से झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक रामदास सोरेन, हेमंत कैबिनेट में चंपई सोरेन की जगह लेंगे। वहीं जब सीएम से इस मुद्दे पर बात की गई तो उन्होंने कहा, ”चुनाव नजदीक आ रहा है, इसलिए धीरे-धीरे कुछ दिनों बाद वही चर्चा में होंगे। जब समय आएगा उसपर चर्चा करेंगे।”

कल राजभवन में हो सकता शपथ ग्रहण
एक अधिकारी के मुताबिक घाटशिला से जेएमएम विधायक रामदास सोरेन झारखंड मंत्रिमंडल में चंपई सोरेन की जगह ले सकते हैं। अधिकारी ने कहा, शपथ ग्रहण समारोह कल राजभवन में होने की संभावना है। बता दें कि पिछले महीने हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले चंपई सोरेन ने बुधवार को जेएमएम छोड़ दिया। इसके साथ ही उन्होंने राज्य विधानसभा के विधायक और झारखंड मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में भी इस्तीफा दे दिया।

हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद चंपई सोरेन बने थे मुख्यमंत्री
इससे पहले धन शोधन मामले में ईडी की तरफ के सीएम हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किए जाने के तुरंत बाद 2 फरवरी 2023 को चंपई सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री बने। वहीं हेमंत सोरेन के जमानत पर रिहा होने के बाद चंपई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद छोड़ दिया, जिसके बाद हेमंत सोरेन ने जुलाई में फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।

कल भाजपा में शामिल होंगे चंपई सोरेन
झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले चंपई सोरेन का कहना है कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि वो पार्टी छोड़ेंगे। लेकिन पिछले कुछ दिनों में घटे घटनाक्रम ने उन्हें इस लिए मजबूर किया। फिलहाल उन्होंने जेएमएम छोड़ दी है और कल भाजपा में शामिल होंगे।

आईपीएल 2025 का पूरा शेड्यूल: मैच, स्थल और प्रमुख जानकारी

Fire Accident: धमतरी के सॉल्वेंट प्लांट में भीषण आग, तीन मजदूर घायल

Fire Accident: धमतरी जिले के कुरूद क्षेत्र अंतर्गत बागौद स्थित एक सॉल्वेंट

Illegal Mining: सक्ती में डोलोमाइट का अवैध परिवहन जारी, शासन को हो रहा भारी नुकसान

Illegal Mining: सक्ती जिले के खम्हरिया और छितापडरिया क्षेत्र में डोलोमाइट पत्थर

Bus accident: नैनीताल में पलटी बस, 1 की मौत, 8 घायल

Report by: Deepak Bus accident: शुक्रवार सुबह नैनीताल में एक बस हादसा

Deoghar: जंगल में मिले युवक-युवती के शव, प्रेम प्रसंग की आशंका

Report by: Imtiaz Ansari Deoghar: झारखण्ड के देवघर जिले के बुढ़ई थाना

Chaitra Navratri celebrations: महागौरी की पूजा कर CM योगी ने किया हवन, लोकमंगल की प्रार्थना की

Chaitra Navratri celebrations: चैत्र (वासंतिक) नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर मुख्यमंत्री एवं

Under-20 Football Championship: नारायणपुर बना चैंपियन, इंटर जिला फुटबॉल में दंतेवाड़ा को 4-1 से हराया

Under-20 Football Championship: छत्तीसगढ़ में फुटबॉल का रोमांच चरम पर देखने को

IDF soldier shortage: गाजा युद्ध के बीच इजरायल सेना में संकट, जनरल एयाल जमीर ने दी चेतावनी

IDF soldier shortage: इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट