,

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में सुरक्षाबलों का “ऑपरेशन महादेव”, मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर

BY: Yoganand Shrivastva

श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर – श्रीनगर के हरवान इलाके में सोमवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई, जिसमें दो से तीन आतंकवादियों के मारे जाने की खबर सामने आई है। मुठभेड़ दचिगाम नेशनल पार्क के नजदीक स्थित मुलनार क्षेत्र में चल रही है।

सेना की चिनार कोर ने इस कार्रवाई को “ऑपरेशन महादेव” नाम दिया है और अपने आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर पोस्ट करते हुए कहा कि,

“ऑपरेशन महादेव – लिडवास के सामान्य क्षेत्र में संपर्क स्थापित हो गया है, अभियान अब भी जारी है।”


कैसे शुरू हुआ ऑपरेशन?

खुफिया इनपुट के आधार पर सुरक्षाबलों ने हरवान इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने पर एक सघन तलाशी अभियान शुरू किया।
तलाशी के दौरान कुछ दूरी से गोलियों की आवाजें सुनाई दीं, जिसके बाद जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया।

इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है और मुठभेड़ स्थल को पूरी तरह से घेराबंदी में लिया गया है।


अभी भी जारी है तलाशी अभियान

सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके को सील कर आतंकियों की संभावित संख्या और ठिकानों का पता लगाने के लिए तलाशी और घेराबंदी अभियान को तेज कर दिया है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ में 2 से 3 आतंकवादियों को ढेर किया जा चुका है, हालांकि उनकी पहचान और संगठन से संबंध की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।


यह मुठभेड़ एक बार फिर से इस बात की ओर इशारा करती है कि घुसपैठ और आतंकी गतिविधियां अब भी घाटी में सक्रिय हैं।
सुरक्षाबलों की सतर्कता और तेज प्रतिक्रिया के चलते एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया गया है।

सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों का अभियान अब भी जारी है और आने वाले घंटों में और विवरण सामने आने की संभावना है।

Mahakal Temple: महाकाल मंदिर में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष अरविंद पुरी से अभद्रता का आरोप, कर्मचारी को हटाने की मांग

रिपोर्ट: विशाल दुबे Mahakal Temple विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में कर्मचारियों…

Gorakhpur News: गोरखपुर में भाजपा की समीक्षा बैठक शुरू, मिशन 2027 की तैयारियों पर हो रहा मंथन

रिपोर्टर: अरुण कुमार Gorakhpur News उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027…

भारत-न्यूजीलैंड के बीच 2 ODI कब होगा? जानें मैच की तारीख, समय और वेन्यू

2 ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का रोमांच शुरू…