चंदेरी के बाद अब सलमान खान के शो बिग बॉस 18 में दिखेगा सरकटे का आतंक! स्त्री 2 एक्टर ने किया खुलासा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Big Boss 18

Bigg boss 18: इन दिनों स्त्री 2 फिल्म खूब चर्चा में बनी हुई है। इसमें राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर और पंकज त्रिपाठी जैसे मंझे हुए कलाकारों ने काम किया और फिल्म ‘स्त्री 2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए कई रिकॉर्ड बना दिए। इसे अमर कौशिक ने डायरेक्ट। फिल्म में ‘सरकटे भूत का आतंक’ दिखाया गया है। इस निगेटिव रोल को एक्टर सुनील कुमार ने निभाया है। अब उनसे जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आ रही है जिससे कि सलमान खान के रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ के फैंस भी खुश हो जाएंगे।

दरअसल, सलमान भाई जान का शो ‘बिग बॉस 18’ इस साल अक्टूबर महीने से शुरू हो रहा है। जिसके लिए मेकर्स अब जाने माने लोगों को अप्रोच कर रहे हैं। अब तक आई रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका कक्कड़ के पति शोएब इब्राहिम का नाम बिग बॉस 18 के लिए फाइनल किया जा चुका है हालांकि अभी इसी ऑफिसियल पुष्टि नहीं हुई है। अब खबर ये भी है कि स्त्री 2 के सरकटे अर्थात सुनील कुमार को भी इसके लिए अप्रोच किया गया है।

‘बिग बॉस 18’ के लिए सुनील कुमार को किया गया अप्रोच

एक्टर सुनील कुमार ने एक इंटरव्यू में इस बारे में बात की है। जिसके बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, ‘मुझे अभी बिग बॉस से कॉल आया है। उन्होंने अक्टूबर में शुरू होने वाले ‘बिग बॉस’ के लिए मुझे बुलाया है।’
‘स्त्री 2’ एक्टर सुनील कुमार ने आगे कहा, ‘मैं फिलहाल बिग ‘बिग बॉस’ में पार्टिसिपेट करने पर विचार कर रहा हूं, लेकिन चूंकि मैं पुलिस बल में काम करता हूं, इसलिए छुट्टी लेना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। मुझे लीव के लिए रिक्वेस्ट करना पड़ेगा, लेकिन हमारे पुलिस स्टाफ ऑफिसर बहुत सपोर्टिव हैं। वे मुझे फिल्मों, विज्ञापनों या कुश्ती प्रोग्राम के लिए छुट्टी दिलाने में मदद करते हैं और वे कभी भी मेरी छुट्टी की रिक्वेस्ट को मना नहीं करते हैं।’ वो भले ही इस शो के लिए एक्साइटेड हैं, लेकिन अभी तक अपने पार्टिसिपेशन की पुष्टि नहीं की है।

आईपीएल 2025 का पूरा शेड्यूल: मैच, स्थल और प्रमुख जानकारी

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है।

Gwalior : 17 मई को ‘नारद पत्रकारिता सम्मान समारोह’, 11 श्रेणियों में सम्मानित होंगे पत्रकार

Gwalior : मामा माणिकचंद वाजपेयी स्मृति सेवा न्यास के तत्वावधान में आद्य

Petrol Diesel Demand : रायपुर में पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, पीएम मोदी की अपील के बाद लंबी कतारें

Petrol Diesel Demand : राजधानी रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल

Bhojpur -बक्सर MLC उपचुनाव: राजद के सोनू कुमार राय की बड़ी बढ़त, क्या पहुंचेगा जीत का आंकड़ा?

Report: Neha gupta Bhojpur बिहार की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण भोजपुर-बक्सर स्थानीय

Electric Vehicle Initiative : भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने अपनाया ई-व्हीकल, दिया स्वच्छ ऊर्जा का संदेश

Electric Vehicle Initiative : प्रधानमंत्री की अपील से प्रेरित होकर खरीदा ई-व्हीकल