,

रायगढ़: सड़क पर अचानक आ गए दो दंतैल हाथी

Raigarh: Two tusker elephants suddenly appeared on the road


रिपोर्टर: भूपेंद्र ठाकुर

रायगढ़ – जिले में वन्यजीवों की आवाजाही अब रिहायशी इलाकों तक पहुंचने लगी है। ऐसा ही अनोखा लेकिन चिंताजनक दृश्य रायगढ़ मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर ग्राम बंगुरसिया में देखने को मिला, जहां दो दंतैल हाथी अचानक सड़क पर आ गए

इस दौरान सड़क पर चल रहे वाहनों की रफ्तार थम गई और दोनों ओर लंबा जाम लग गया।

पास जाकर बनाए वीडियो, सोशल मीडिया में वायरल

हाथियों के सड़क पर पहुंचने की जानकारी मिलते ही राहगीरों ने लापरवाही की सारी हदें पार कर दीं। कई लोगों ने हाथियों के बेहद करीब जाकर मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की हरकतें हाथियों को उत्तेजित कर सकती हैं, जिससे कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था।

किसानों की फसलें तबाह, जंगल की सुरक्षा चौकी भी ध्वस्त

स्थानीय लोगों ने बताया कि इन हाथियों ने बीती रात गांव के करीब 10 किसानों की धान की फसल को रौंद दिया। इसके अलावा जंगल क्षेत्र में बिटगार्ड के लिए बनाई गई झोपड़ी को भी नुकसान पहुंचाया

इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों की निगरानी और उचित प्रबंधन की मांग की है।

Bhopal Master Plan : भोपाल मास्टर प्लान लेगा आकार,खत्म होगा 21 साल का लंबा इंतजार

Bhopal Master Plan : व्यापारियों की दूर होगी परेशानी,रहवासियों को भी मिलेगी

Sehore Power Transformer Plant : सीहोर में 888 करोड़ की पावर ट्रांसफॉर्मर यूनिट शुरू, सीएम मोहन यादव ने किया रोल-आउट

Sehore Power Transformer Plant: भोपाल/सीहोर: मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में पावर ट्रांसफॉर्मर

Murder Case: ममेरे भाई ने सब्बल से किया हमला, 28 वर्षीय युवक की मौत; आरोपी गिरफ्तार

Murder Case गौरझामर थाना क्षेत्र के ग्राम बहेरिया में आपसी विवाद के

Banbihari Temple Khairagarh: 300 साल पुराने मंदिर को संरक्षण का इंतजार, जन्माष्टमी पर उमड़ी भीड़

Banbihari Temple Khairagarh: 300 साल पुराने मंदिर को संरक्षण का इंतजार, जन्माष्टमी

Jamtara News: जामताड़ा स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से छात्र की मौत

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara News जामताड़ा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक