दंतेवाड़ा में स्कूली छात्राओं का विरोध: अधीक्षिका की शिकायत लेकर कलेक्टर बंगले तक पहुंचीं बच्चियां

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

रिपोर्टर: आज़ाद सक्सेना


दंतेवाड़ा जिले की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल तब खड़े हो गए जब कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राएं अधीक्षिका की शिकायत लेकर कलेक्टर बंगले तक जा पहुंचीं। ये बच्चियां सुबह 7 बजे स्कूल से निकलीं, लेकिन कलेक्टर से मुलाकात नहीं हो सकी। उन्हें डरा-धमका कर वापस स्कूल भेज दिया गया।



जैसे ही घटना की जानकारी जिला पंचायत सदस्य तुलिका कर्मा को हुई, वह तुरंत विद्यालय पहुंचीं। वहां बच्चियां उनकी मौजूदगी में रो पड़ीं और अपनी परेशानियां बताने लगीं।

छात्राओं ने आरोप लगाए कि अधीक्षिका उमा सिन्हा द्वारा उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। खाने में रोज़ एक ही तरह की सब्ज़ी — पत्ता गोभी और लौकी — दी जाती है। स्कूल यूनिफॉर्म और जूते अब तक नहीं दिए गए हैं। जब वे कुछ मांगती हैं या बात करती हैं तो उन्हें गंदी गालियां दी जाती हैं।


बाइट: तुलिका कर्मा, जिला पंचायत सदस्य

“ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि इतने छोटे-छोटे बच्चे अपनी शिकायत लेकर कलेक्टर बंगले तक पहुंचते हैं। विश्वास नहीं होता कि ये वही दंतेवाड़ा है, जहां के बच्चे देशभर में अपनी काबिलियत का लोहा मनवाते हैं।”


छात्राओं ने यह भी बताया कि जब से अधीक्षिका की नियुक्ति हुई है, स्नान के लिए साबुन तक उपलब्ध नहीं कराया गया। स्कूल में होने वाले कार्यक्रमों की व्यवस्था भी छात्राओं को अपनी जेब से चंदा करके करनी पड़ती है। अधीक्षिका न केवल छात्राओं से दुर्व्यवहार करती हैं, बल्कि उनके परिजनों को भी अपमानित करती हैं।


छात्राओं की आपबीती से शिक्षा व्यवस्था की पोल खुलती नजर आ रही है। यह मामला अब पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गया है, और लोगों की मांग है कि जांच कर उचित कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी छात्रा को इस तरह की तकलीफों का सामना न करना पड़े।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal समृद्ध किसान ही विकसित भारत 2047 की नींव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार किसानों को

Bhopal समृद्ध किसान ही विकसित भारत 2047 की नींव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार किसानों को

CG Board Result 2026: 10वीं-12वीं के नतीजे जारी, ऐसे करें चेक

CG Board Result 2026: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 29 अप्रैल 2026

Kota सिटी मॉल में भीषण आग, फूड कोर्ट से उठीं लपटें; दमकल ने पाया काबू

Kota: कोटा के सिटी मॉल में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप

CG Board Result 2026: आज जारी होंगे CG बोर्ड परीक्षा परिणाम

CG Board Result 2026: Raipur में घोषित होंगे रिजल्ट, विद्यार्थियों में उत्साह

Haldwani में हाथी का हमला, टांडा रेंज के जंगल में 2 लोगों की मौत

Report by: Deepak Adhikari Haldwani: हल्द्वानी के टांडा रेंज में लालकुआं से

Kanker Attempt to Murder Case: कांकेर में सुपारी देकर जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार

Kanker Attempt to Murder Case: कांकेर जिले के लोहत्तर थाना क्षेत्र में

IPL 2026 : राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स की जीत की लय तोड़ी

Edit by : Aanya Saran पंजाब किंग्स (PBKS) को मंगलवार को मुल्लनपुर