बिलासपुर: दर्शन से लौटते वक्त तुंगन नाला में बही कार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bilaspur: Car swept away into Tungan Nala while returning from Darshan

बिलासपुर, संवाददाता: प्रांशु क्षत्रिय

हरेली पर्व के दिन बिलासपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम झलमला के पास तुंगन नाला में एक कार तेज बहाव में बह गई। इस कार में सवार मोहनलाल साहू और उनके परिवार के 9 लोग ग्राम उच्चभट्ठी से दर्शन कर लौट रहे थे।

बहाव में फंसी कार, परिवार ने खुद को बचाया

घटना के समय नाले में पानी का बहाव बेहद तेज था। कार नाले को पार करते समय संतुलन खो बैठी और बहने लगी। मोहनलाल साहू और अन्य परिजनों ने किसी तरह तैरकर जान बचाई, साथ ही कार में मौजूद चार बच्चों को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया

तीन वर्षीय तेजस बहा, नहीं मिला अब तक सुराग

हादसे के दौरान मोहनलाल का तीन साल का बेटा तेजस साहू बहाव में बह गया, जिसे तलाशने के लिए तुरंत SDRF और पुलिस की टीम को बुलाया गया। शुक्रवार सुबह से ही रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। लगभग चार घंटे की मशक्कत के बाद कार तो नाले से बाहर निकाल ली गई, लेकिन मासूम तेजस उसमें नहीं मिला।

इलाके में बाढ़ जैसे हालात, ग्रामीणों में रोष

बीते दो दिनों की लगातार बारिश से पूरा क्षेत्र जलमग्न हो गया है। हादसे के बाद गांव के लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने कहा कि तुंगन नाला पर न तो कोई रेलिंग है, न ही कोई चेतावनी बोर्ड या ऊंचाई बढ़ाने का प्रयास किया गया। हादसों के बावजूद प्रशासन आंखें मूंदे बैठा है।

प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे घटनास्थल

हादसे की सूचना मिलने पर जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती सोनवानी, जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र धीवर, तहसीलदार सोनू अग्रवाल और थाना प्रभारी गोपाल सतपथी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर संवेदना जताई और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

फिलहाल SDRF और पुलिस की टीम नाले में तेजस की तलाश में जुटी हुई है। उम्मीद जताई जा रही है कि पानी का बहाव कम होते ही तेजस का सुराग मिल सकेगा

Khatu Shyam Devotees: पाप मोचनी एकादशी पर रींगस रेलवे स्टेशन पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Khatu Shyam Devotees: खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए देशभर से पहुंचे भक्त

Chennai में सिलेंडर धमाके से दहल उठा नवल्लूर: दो मासूम बच्चों की मौत

Chennai : तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के बाहरी इलाके नवल्लूर में रविवार

Traffic Enforcement: कोरबा में यातायात पुलिस का अभियान, सड़क जाम करने वाले ट्रेलर वाहनों पर कार्रवाई

Traffic Enforcement: बेतरतीब खड़े ट्रेलरों पर चलानी कार्रवाई कोरबा शहर की यातायात

Condolence Visit: बलरामपुर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा जिला अध्यक्ष के शोकाकुल परिवार से की मुलाकात

Condolence Visit: भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के घर पहुंचे मुख्यमंत्री बलरामपुर

Deer Rescue: मगरलोड में सूखे कुएं में गिरा चीतल, वन अमले ने किया ऐसे रेस्क्यू

Deer Rescue: पानी की तलाश में गांव पहुंचा चीतल, सूखे कुएं में

Road Accident: रायपुर में तेज रफ्तार ऑटो पलटा, दो बच्चे घायल, बड़ा हादसा टला

Road Accident: अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा ऑटो Road Accident: रायपुर में

Lucknow : भर्ती परीक्षाओं में अब नहीं चलेगा ‘विवादित’ कंटेंट: सीएम योगी की बोर्डों को सख्त हिदायत

Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतियोगी परीक्षाओं की शुचिता