,

तामिया में नशा मुक्ति अभियान को मिली बड़ी सफलता, ग्रामीणों ने पकड़ी अवैध शराब से भरी बुलेरो

- Advertisement -
Ad imageAd image
De-addiction campaign got a big success in Tamia, villagers caught a Bolero full of illegal liquor

रिपोर्ट-दिनेश नागवंशी, तामिया

मध्यप्रदेश में चल रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई तामिया के माहुलझिर थाना क्षेत्र में देखने को मिली है। पाठई गांव में ग्रामीणों और भाजपा मंडल अध्यक्ष नितेश पटेल के सहयोग से देशी और विदेशी शराब से भरी एक बुलेरो वाहन को पकड़ा गया है। वाहन में करीब 45 पेटी अवैध शराब पाई गई, जिसे मौके पर जब्त कर लिया गया।

बताया जा रहा है कि उक्त बुलेरो वाहन पर काली फिल्म चढ़ी हुई थी और शराब को चोरी-छिपे गांव की एक किराना दुकान में उतारा जा रहा था। उसी समय ग्रामीणों ने ठेकेदार की संदिग्ध गतिविधियों को देखकर पीछा किया और वाहन को पाठई गांव में रोककर पुलिस को सूचना दी।

De-addiction campaign got a big success in Tamia, villagers caught a Bolero full of illegal liquor

भाजपा मंडल अध्यक्ष नितेश पटेल ने बताया कि,

“राज्य सरकार भले ही नशा मुक्ति अभियान चला रही हो, लेकिन शराब ठेकेदार गांव-गांव में किराना दुकानों के जरिये शराब सप्लाई कर रहे हैं। इससे ग्रामीण इलाकों का माहौल बिगड़ रहा है। आज ग्रामीणों की सतर्कता से इस अवैध गतिविधि पर रोक लगी है।”

वहीं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता रमेश राय ने भी इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि

“अब वक्त है कि हर गांववासी नशे के खिलाफ एकजुट होकर खड़ा हो। यह सिर्फ एक वाहन नहीं, बल्कि गांव की चेतना की जीत है।”

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी रविंद्र पवार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और वाहन को जब्त कर लिया। फिलहाल मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह कार्रवाई ना केवल नशा माफियाओं को एक सख्त संदेश है, बल्कि यह भी दिखाती है कि जब प्रशासन, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण एक साथ आते हैं, तो कोई भी अवैध गतिविधि ज्यादा दिन तक नहीं टिक सकती।

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के

Sirsaganj Police Encounter: सिरसागंज में पुलिस मुठभेड़, 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Sirsaganj Police Encounter सिरसागंज थाना क्षेत्र में ज्वैलर्स

Rakhi Sawant ने गाया देशभक्ति गीत, पीएम मोदी की तारीफ में बोलीं- ‘मोदी जी की जय हो’

Rakhi Sawant: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में देशभक्ति का माहौल

Independence Day 2026 Chhattisgarh: रायपुर में CM विष्णुदेव साय ने फहराया तिरंगा, नक्सलवाद पर भी बोले

Independence Day 2026 Chhattisgarh : राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में

विजय-संगीता की सुलह के बीच तृषा कृष्णन की एंट्री, Independence Day समारोह का वीडियो वायरल

Independence Day: तमिल अभिनेत्री तृषा कृष्णन एक बार फिर अभिनेता से राजनेता