,

बोकारो: दून्दीबाद के खटालों से मवेशी चोरी का पर्दाफाश

- Advertisement -
Ad imageAd image
Bokaro: Cattle theft exposed from the Khatals of Dundibad

रिपोर्ट- संजीव कुमार

बोकारो।
सिटी थाना क्षेत्र के दून्दीबाद में पिछले कई महीनों से हो रही मवेशियों की चोरी की घटनाओं का आखिरकार खुलासा हो गया है। इलाके के पशुपालकों की सतर्कता और सीसीटीवी फुटेज की मदद से एक बड़े चोरी गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है, जो अब तक दर्जनों गाय और भैंस चुराकर या तो कसाईखाने भेज चुका है या फिर उन्हें बाहर के जिलों में बेच चुका है।

सीसीटीवी से मिली अहम सुराग

बीते कुछ समय से दून्दीबाद के अलग-अलग खटालों से मवेशियों की चोरी हो रही थी, जिससे पशुपालक परेशान और चिंतित थे। आखिरकार जब एक खटाल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कुछ चोर मवेशी चुराते हुए दिखाई दिए, तो पशुपालकों ने वीडियो के आधार पर सोनाटांड निवासी रितेश यादव की पहचान की।

चोर ने किया कबूलनामा

पशुपालकों ने जब रितेश यादव से इस बारे में पूछताछ की, तो उसने स्वीकार किया कि वह भोला तिवारी समेत अन्य लोगों के साथ मिलकर अब तक एक दर्जन से अधिक गाय और भैंस चोरी कर चुका है। रितेश ने बताया कि चोरी किए गए कुछ मवेशियों को कसाईखानों में भेजा गया जबकि कुछ को राज्य के बाहर बेच दिया गया।

मौके से बरामद हुए मवेशी

गुस्साए पशुपालक रितेश के खटाल पहुंचे और वहां बंधी हुई कई गाय और भैंसों को आज़ाद करवाया। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। बता दें कि इस गिरोह के खिलाफ पूर्व में भी चोरी की लिखित शिकायत दी गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई थी।

पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोगों और पशुपालकों ने पुलिस से मांग की है कि ऐसे चोरी के मामलों को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। पशुपालकों ने बताया कि ये चोर गिरोह रात में छोटी गाड़ियों के जरिए मवेशियों को उठाकर ले जाते हैं और फिर उन्हें या तो कसाइयों के हवाले कर देते हैं या दूर के जिलों में बेच देते हैं।

Gen Z to Great Generation: Gen Z को Great Generation बनाने के लिए नशामुक्त जीवन जरूरी : डॉ. ए.के. द्विवेदी

Gen Z to Great Generation इंदौर स्थित श्री आर.जी.पी. गुजराती प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट

Lashkar Commander Statement: लश्कर कमांडर का दावा: 3-4 वर्षों में 30 से अधिक आतंकी बने अज्ञात हमलावरों का निशाना

Lashkar Commander Statement प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक वरिष्ठ कमांडर

Madhupur News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, मधुपुर एसडीओ ने शिक्षकों के साथ की समन्वय बैठक

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर में आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को

Khabar hatke: बर्फ के बीच बहते लाल झरने का सुलझा रहस्य, वैज्ञानिकों को किया हैरान

Khabar hatke: अंटार्कटिका की बर्फीली और बेहद ठंडी मैकमुर्डो ड्राई वैली (McMurdo

School Building: दो साल से अधूरा पड़ा स्कूल भवन, बरामदे और पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर बच्चे

School Building: शिक्षा के क्षेत्र में सरकार करोड़ों रुपये खर्च करने का

Bhopal: उप मुख्यमंत्री शुक्ल की केंद्रीय मंत्री नायडू से मुलाकात, रीवा को मिली 2 नई विमान सेवाएं

Bhopal: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय

Budni Police Action: बुदनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप वाहन से 1187 लीटर अवैध शराब जब्त

रिपोर्टर: आशीष श्रीवास्तव Budni Police Action सीहोर जिले के बुदनी थाना पुलिस