,

बलरामपुर में दिल दहला देने वाली घटना: पत्नी को बनाया बंधक

Shocking incident in Balrampur: Wife held hostage

रिपोर्टर: सुनील कुमार ठाकुर

पति और ससुराल पक्ष की हैवानियत, महिला ने थाने पहुंचकर बचाई जान

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। त्रिकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक महिला को उसके पति, सास और ससुर ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए सप्ताहभर तक घर में बंधक बनाकर अमानवीय अत्याचार किए।

बंधक बनाकर किया गया शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसे 3 जुलाई से 12 जुलाई 2025 तक घर में बंद कर दिया गया था। इस दौरान लोहे के गर्म चिमटे से जलाया गया और मुंह में कपड़ा ठूंसकर गरम पानी में चेहरा डुबाकर मारने की कोशिश की गई।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

पीड़िता किसी तरह वहां से जान बचाकर त्रिकुंडा थाने पहुंची और अपनी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए पति आकाश तिवारी, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों के खिलाफ सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

पहले भी हो चुकी थी शिकायत, मगर सुलह के बाद साथ रहने लगे थे

जानकारी के अनुसार, पीड़िता की शादी 2016 में शारदापुर निवासी आकाश तिवारी से हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज प्रताड़ना की घटनाएं सामने आती रहीं। वर्ष 2024 में पीड़िता ने रघुनाथ नगर थाने में मामला भी दर्ज कराया था। हालांकि बाद में पारिवारिक सुलह के तहत दोनों साथ रहने लगे, लेकिन यातनाएं बंद नहीं हुईं।

महिला के शरीर पर मौजूद हैं हैवानियत के सबूत

पुलिस द्वारा दिए गए बयान के अनुसार, महिला के शरीर पर गंभीर जलने के निशान हैं जो उसके साथ हुई क्रूरता की गवाही देते हैं। फिलहाल महिला का इलाज कराया जा रहा है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Sagar News: इमारती लकड़ी का लाइसेंस देने मांगी रिश्वत, वनरक्षक को 4 साल की सजा

रिपोर्टर-आदर्श दुबे Sagar News: सागर में इमारती लकड़ी के व्यापार का लाइसेंस…

Narmadapuram News: PDS दुकानों में ₹1.04 करोड़ के राशन की हेराफेरी, पिता-पुत्र पर FIR के निर्देश

Narmadapuram News: नर्मदापुरम जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) की दो दुकानों…

Nazirabad News: गौवंश वध मामले का खुलासा, 30 बोर की रायफल और दो कारों के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

Nazirabad News: भोपाल जिले के नजीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सवोदरा में…

Korba News: 18 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर निगम अधिकारी-कर्मचारियों का एक दिवसीय धरना

Korba News: कोरबा नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न…

Bhopal: ‘नशा मुक्त मध्यप्रदेश,’ के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, कहा- हॉट स्पॉट पर रखें पैनी नजर

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नशा मुक्त मध्यप्रदेश के लिए…

Gariyaband News: फांसी पर मिले युवक के शव को परिजनों ने बताया संदिग्ध, हत्या की आशंका जताई

Gariyaband News: गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र के ग्राम टेका में…

कौन हैं Ruhani Sharma? अनुष्का शर्मा की कजिन होने का दावा, विराट कोहली को बताया था अपना जीजू

Ruhani Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों…