,

गाजा में गश्त के दौरान धमाका, 5 इजरायली सैनिकों की मौत – हालात फिर बिगड़े

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

तेल अवीव/गाजा: इजरायल और हमास के बीच संघर्ष लगातार जारी है और इस बीच एक बार फिर इजरायली सेना को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। मंगलवार को उत्तरी गाजा में गश्त के दौरान हुए विस्फोट में इजरायल के पांच सैनिक मारे गए, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

इजरायली सेना की ओर से जारी बयान में बताया गया कि गश्त के दौरान जमीन में छुपाए गए विस्फोटकों में धमाका हुआ। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सैनिकों को बचाने पहुंचे अतिरिक्त बलों पर भी आतंकियों ने फायरिंग की।

हवाई हमलों में 18 नागरिकों की मौत

वहीं दूसरी ओर, गाजा में इजरायल के जवाबी हवाई हमलों में आम नागरिकों की जान जा रही है। नुसेरत स्थित अवदा अस्पताल ने बताया कि मध्य गाजा में एक भीड़ पर किए गए हमले में 10 लोग मारे गए और 72 घायल हुए। इसके अलावा खान यूनिस में विस्थापितों के शिविर पर हुए हमले में चार लोगों की मौत हुई। एक अन्य हमले में एक ही परिवार के चार सदस्य – मां, पिता और दो बच्चे मारे गए।

गाजा में तबाही का मंजर

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इजरायली हमलों में अब तक 56,000 से अधिक मौतें हो चुकी हैं और घायलों की संख्या एक लाख से ज्यादा पहुंच गई है। हालात ऐसे हैं कि अधिकांश क्षेत्र खंडहर में तब्दील हो चुके हैं, जहां मूलभूत सुविधाएं भी नहीं हैं – न बिजली, न पानी और न दवाइयां।

संघर्ष विराम की कोशिशें जारी

इस बीच अमेरिका की मध्यस्थता में संघर्षविराम के लिए बातचीत जारी है। लेकिन लगातार हो रहे हमले और जवाबी कार्रवाई शांति की संभावना को कमजोर कर रहे हैं।

हमले की जड़: अक्टूबर 2023 का आतंकी हमला

इस पूरे संघर्ष की शुरुआत 7 अक्टूबर 2023 को हुई थी, जब हमास के लड़ाकों ने दक्षिणी इजरायल पर हमला कर करीब 1,200 लोगों को मार डाला और 251 लोगों को बंधक बना लिया था। इसके बाद से इजरायल ने गाजा में व्यापक सैन्य अभियान शुरू कर दिया, जो अब तक जारी है।

Firozabad FIR: गांधी पार्क चौराहे पर मारपीट का मामला, शिकायत के आधार पर FIR दर्ज

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad FIR थाना उत्तर क्षेत्र स्थित गांधी पार्क

Datia Flood: पहुँज नदी का जलस्तर बढ़ने से डूबा पुल, यूपी-एमपी का संपर्क टूटा

Datia Flood : दतिया जिले में लगातार हुई मूसलाधार बारिश के बाद

दिल्ली छोड़ने की तैयारी में Rishabh Pant? आधी रात CM धामी से कर दी खास अपील

Rishabh Pant: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत उत्तराखंड में

रणबीर-यश की ‘Ramayana’ पर आया बड़ा अपडेट, रिलीज को लेकर खत्म हुआ सस्पेंस

Ramayana: नितेश तिवारी के निर्देशन में तैयार हो रही ‘रामायण’ इस समय