,

हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल और बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी को सीकरी थाना की पुलिस ने किया डिटेन

- Advertisement -
Ad imageAd image

हजारीबाग से रूपेश कुमार दास की रिपोर्ट….

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल और बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोशन लाल चौधरी को केरेडारी के बेलतू जाने के क्रम में सीकरी थाना की पुलिस व स्थानीय प्रशासन ने रोक लिया और उन्हें अपने थाने में डिटेल कर नजर बंद कर दिया है। पुलिस प्रशासन ने कहा की धारा 144 लागू है इसलिए आप बेलतू नहीं जा सकते। यह मामला बेलतू में दो समुदाय के बीच झंडा विवाद का है। इसके निपटारे में प्रशासन लगातार जुटी हुई है लेकिन अब तक सफल नहीं हुई है। आश्चर्य बात की है की धारा 144 में जनप्रतिनिधि पर भी स्थल पर जाने में रोक लगा दिया गया है। जबकि सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि हम भी इस मामले का निष्पादन चाहते हैं ।स्थल पर विवाद का निष्पादन हो इसलिए हम जाना चाह रहे थे। पिछले दो दिनों से इस मामले को लेकर ग्रामीणों में तनाव का माहौल है ।

बेलतू गांव , केरेडारी थाना क्षेत्र में है और यह इलाका हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र और बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में है। जिसके सांसद मनीष जायसवाल और विधायक रोशन लाल चौधरी हैं। इस हैसियत से दोनों वहां के स्थानीय जनप्रतिनिधि हैं। ऐसे में उन्हें पुलिस के द्वारा डिटेन कर लिया जाना क्षेत्र में चर्चा का विषय भी बन गया है ।

सांसद मनीष जायसवाल ने प्रशासन से अपील करते हुए आग्रह किया कि हजारीबाग जिला प्रशासन यार सुनिश्चित करें कि बदले की भावना से कोई भी कार्यवाही ना हो, किसी की दुकान और मकान को ना तोड़ा जाए, जो झंडा हाल में वहां लगाया गया है उसे तत्काल हटाया जाय और शांतिप्रिया ढंग से इस मामले का निपटारा करें ताकि क्षेत्र में विधि- व्यवस्था कायम रह सके ।

सांसद मनीष जायसवाल के साथ विशेषरूप से हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह, बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र की सांसद प्रतिनिधि पूनम साहू, हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, बड़कागांव विधायक के पीए अनूप सिंह भी साथ हैं ।

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: रविवार, 9 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से खास रहने

Firozabad FIR: गांधी पार्क चौराहे पर मारपीट का मामला, शिकायत के आधार पर FIR दर्ज

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad FIR थाना उत्तर क्षेत्र स्थित गांधी पार्क

Datia Flood: पहुँज नदी का जलस्तर बढ़ने से डूबा पुल, यूपी-एमपी का संपर्क टूटा

Datia Flood : दतिया जिले में लगातार हुई मूसलाधार बारिश के बाद

दिल्ली छोड़ने की तैयारी में Rishabh Pant? आधी रात CM धामी से कर दी खास अपील

Rishabh Pant: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत उत्तराखंड में

रणबीर-यश की ‘Ramayana’ पर आया बड़ा अपडेट, रिलीज को लेकर खत्म हुआ सस्पेंस

Ramayana: नितेश तिवारी के निर्देशन में तैयार हो रही ‘रामायण’ इस समय