,

जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू गिरफ्तार, एसी लगाने के विवाद में हुई मारपीट

Jaijaipur MLA Baleshwar Sahu arrested, fight broke out over installation of AC

कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू की गिरफ्तारी से सियासी हलचल, चांपा पुलिस ने की कार्रवाई

जांजगीर-चांपा जिले के जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। मामला एसी की आउटर यूनिट लगाने को लेकर पड़ोसी के साथ हुए विवाद और मारपीट का था।

हालांकि गिरफ्तारी के कुछ समय बाद ही विधायक साहू को मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू का अपने पड़ोसी के साथ विवाद हो गया था।
विवाद की वजह घर की दीवार पर एसी की आउटर यूनिट लगाने को लेकर था।
इस मामूली बात ने तूल पकड़ लिया और मामला मारपीट तक पहुंच गया।

पीड़ित पक्ष ने इसकी शिकायत चांपा थाने में दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक को हिरासत में ले लिया।

विधायक साहू को मिली मुचलके पर रिहाई

पुलिस ने विधायक को गिरफ्तार करने के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर मुचलके पर रिहा कर दिया।
चांपा पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं।

विपक्ष ने उठाए सवाल, कांग्रेस में सन्नाटा

विधायक की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है।
विपक्ष ने कांग्रेस पार्टी और विधायक पर तीखे सवाल उठाए हैं, वहीं कांग्रेस की ओर से इस पर कोई औपचारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Yogi Adityanath Kanya Pujan: गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया कन्या पूजन

Report: Vandna Rawat Yogi Adityanath Kanya Pujan गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में…

Roopi Soren: स्व. रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल हुए बन्ना गुप्ता

Roopi Soren झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता स्वर्गीय रूपी सोरेन के…