बीजापुर: शिक्षकों का उग्र प्रदर्शन, मूसलाधार बारिश के बीच उठाई मांगों की आवाज

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bijapur: Fierce protest by teachers, raised voice of demands amidst torrential rain

रिपोर्टर: कुशल चोपड़ा

“युक्तियुक्तिकरण वापस लो” के नारों से गूंजा बीजापुर, शिक्षक सड़कों पर उतरे

लगातार हो रही मूसलाधार बारिश भी छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों के जज्बे को नहीं तोड़ सकी। मंगलवार को सैकड़ों शिक्षक अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतर आए और शासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

बीजापुर जिला मुख्यालय स्थित सांस्कृतिक भवन के सामने और विकासखंड मुख्यालय भोपालपटनम में शिक्षकों ने युक्तियुक्तिकरण प्रणाली, सेटअप में बदलाव और पदोन्नति से जुड़ी मांगों को लेकर शासन के प्रति नाराजगी जाहिर की।

बीजापुर में कलेक्टर, भोपालपटनम में एसडीएम को सौंपा गया ज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने बीजापुर में कलेक्टर और भोपालपटनम में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने साफ तौर पर चेतावनी दी कि अगर जल्द उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो वे आंदोलन को और उग्र करेंगे।

ये हैं शिक्षकों की प्रमुख मांगें:

  • युक्तियुक्तिकरण प्रणाली को तत्काल निरस्त किया जाए।
  • 2008 के सेटअप को यथावत रखा जाए।
  • प्रशिक्षित शिक्षकों को जल्द पदोन्नति दी जाए।
  • प्राचार्य पद पर जल्द प्रमोशन हो।
  • प्रथम नियुक्ति तिथि से पेंशन लाभ प्रदान किया जाए।
  • सोना साहू समिति की सिफारिशों के अनुसार क्रमोन्नति दी जाए।

नारों से गूंजा प्रदर्शन स्थल

प्रदर्शन के दौरान शिक्षक “युक्तियुक्तिकरण वापस लो” जैसे नारे लगाते रहे, जिससे पूरे क्षेत्र में आंदोलन का माहौल बना रहा। प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने दोहराया कि यह लड़ाई केवल अपने हक की है, जिसे वे शांत नहीं रहने देंगे।

आगे क्या?

प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों ने संकेत दिया है कि यदि शासन द्वारा उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया, तो आने वाले समय में यह आंदोलन राज्यव्यापी रूप ले सकता है।

बीजापुर और भोपालपटनम में एकसाथ प्रदर्शन कर शिक्षकों ने अपनी एकता और संघर्ष की भावना का परिचय दिया है।

Student Felicitation: मोतिहारी के विजयी पंचायत में 90 मेधावी छात्रों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित

Student Felicitation:: बिहार के मोतिहारी जिले के घोड़ासहन प्रखंड अंतर्गत विजयी पंचायत

Masoom Sharma Controversy: देहरादून में गायक मासूम शर्मा पर केस दर्ज, कार्यक्रम में अभद्र भाषा का आरोप

Masoom Sharma Controversy: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हरियाणवी लोक गायक मासूम

Iran US Talk Failure: इस्लामाबाद वार्ता फेल, ईरान का आरोप- ‘डील से बस कुछ इंच दूर थे’

Iran US Talk failure: ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने इस्लामाबाद

Nainital Viral Video: नैनीताल में सरेआम मारपीट का वीडियो वायरल, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

Nainital Viral Video: उत्तराखंड के नैनीताल शहर में कानून व्यवस्था को लेकर

Hockey में उभरा मध्यप्रदेश, बेटियों के बाद बेटों ने भी रचा इतिहास, दोनों टीमों ने जीता रजत पदक

Hockey: 16वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2026 में मध्यप्रदेश की

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. 15 अप्रैल से हीट

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. भीषण गर्मी की दस्तक,

Kawardha Wife Murder : पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Kawardha Wife Murder : सिंघनपुरी जंगल क्षेत्र में दिल दहला देने वाली

Raipur : नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मंथन,15 अप्रैल को राज्य स्तरीय समारोह की तैयारी

Raipur : मुख्यमंत्री निवास में अहम बैठक आयोजित Raipur : छत्तीसगढ़ की

Odisha: झारसुगुड़ा में माँ ने दो मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से की हत्या, फिर खुद का भी रेता गला

Odisha झारसुगुड़ा जिले के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के टंगरपाली गाँव में शनिवार

Bihar भाजपा विधायक दल की बैठक तय: 14 अप्रैल को पटना में चुना जाएगा नया नेता

Bihar में सत्ता परिवर्तन और नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर चल