दिल्ली-NCR में जमकर बरसे बादल, लेकिन मानसून की आधिकारिक दस्तक अभी बाकी – IMD का ताज़ा अपडेट

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

दिल्ली और एनसीआर के लोगों को बीते शनिवार राहत की सांस मिली जब दिनभर जमकर बारिश हुई। वहीं रविवार सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे, जिससे ऐसा लगा मानो मानसून दिल्ली में दस्तक दे चुका है। हालांकि, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने साफ किया है कि राष्ट्रीय राजधानी में अभी तक मानसून आधिकारिक रूप से नहीं पहुंचा है

दिल्ली में झमाझम बारिश, नोएडा-गाजियाबाद भी तरबतर

दिल्ली के पूर्वी, पश्चिमी, दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी इलाकों में शनिवार को अच्छी बारिश दर्ज की गई। साथ ही, नोएडा और गाजियाबाद में भी भारी बारिश से तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली।
IMD के मुताबिक शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से करीब 1 डिग्री कम है।

मानसून अभी नहीं पहुंचा दिल्ली – IMD

आईएमडी के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभी दिल्ली के कुछ बड़े हिस्सों में बारिश नहीं हुई है और दक्षिण भारत से उत्तर की ओर बढ़ता ट्रफ (वायुमंडलीय दबाव) दिल्ली तक नहीं पहुंच पाया है। इस कारण अब तक मानसून की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

आज भी बारिश के आसार

मौसम विभाग ने रविवार को गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है।

  • अधिकतम तापमान: लगभग 33°C
  • न्यूनतम तापमान: करीब 26°C
    बारिश से गर्मी और उमस से तो राहत मिली है, लेकिन मानसून का इंतज़ार अब भी बरकरार है।

देशभर में मानसून की मार, बाढ़ जैसे हालात

देश के कई राज्यों में मानसून ने तेजी से दस्तक दी है

  • उत्तराखंड और हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्यों में बादल फटने और भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है।
  • मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के कई इलाकों में लगातार तेज़ बारिश के चलते जलजमाव और बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है।

दिल्ली-एनसीआर में भले ही मानसून का आधिकारिक आगमन नहीं हुआ है, लेकिन बादलों की गड़गड़ाहट और बारिश की बौछारें बता रही हैं कि इंतज़ार अब ज़्यादा लंबा नहीं है। मौसम विभाग की माने तो अगले कुछ दिनों में मानसून पूरी तरह राजधानी में छा सकता है। तब तक बारिश की इस फुहार का आनंद उठाइए और सतर्क रहिए।

Sandipani Vidyalaya : सांदीपनि विद्यालयों के तैयार भवन, स्कूल चलें अभियान में कराएं लोकार्पण

Sandipani Vidyalaya : भवनों का लोकार्पण, स्कूलों का युक्तियुक्तकरण, आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण और