,

रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक रामोजी राव का 87 साल की उम्र में निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

रामोजी फिल्म सिटी और इनाडु के संस्थापक रामोजी राव का शनिवार भोर में निधन हो गया. फिल्म सम्राट रामोजी राव का हैदराबाद के स्टार अस्पताल में इलाज चल रहा था. इसी दौरान डॉक्टरों ने उन्हें 3:45 बजे मृत घोषित कर दिया.  राव ने 87 साल की उम्र में जीवन की आखिरी सांस ली. रामोजी के निधन की खबर के बाद से साउथ इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. तमाम सेलेब्स और फैंस रामोजी राव के निधन पर दुख जता रहे हैं. पीएम मोदी ने भी दुख जताया है.

कुछ दिन पहले ही अस्पताल में हुए थे भर्ती

रामोजी राव कुछ साल पहले ही कोलन कैंसर को हराकर एक नया जीवन प्राप्त किया था. वो लंबे समय से पुरानी बिमारी और उम्र संबंधित अनेक रोगो से लड़ रहे थे. 5 जून को हैदराबाद के नानकरामगुडा में स्टार अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था. डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद वो इस दुनिया को छोड़कर चले गए.

कौन थे रामोजी राव?

रामोजी राव का पूरा नाम चेरूचुरी रामोजी राव था. उनका जन्म 16 नवंबर 1936 को आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में स्थित पेदापरुपुदी गांव के एक साधारण परिवार में हुआ था. उन्होंने दुनिया का सबसे बड़ा थीम पार्क और फिल्म स्टूडियो, रामोजी फिल्म सिटी बनाया था. उनके बिजनेस एम्पायर में मार्गादारसी चिट फंड, ईनाडु न्यूजपेपर, ईटीवी नेटवर्क, रामादेवी पब्लिक स्कूल, प्रिया फूड्स, कलंजलि, उषाकिरण मूवीज, मयूरी फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स और डॉल्फिन ग्रुप ऑफ होटल्स शामिल हैं.

पद्म विभूषण जैसे सम्मान से हो चुके हैं सम्मानित

पत्रकारिता, साहित्य, सिनेमा और शिक्षा में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए, भारत सरकार ने उन्हें 2016 में देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार, पद्म विभूषण से सम्मानित किया था. उन्होंने कबस्टर रोमांटिक ड्रामा श्रीवारिकी प्रेमलेखा के साथ इंडस्ट्री में कदम रखा था और फिर एक के बाद एक कई दमदार फिल्में बनाई. उनके फिल्म सिटी में हर साल 200 फिल्मों की शूटिंग होती है और अब तक 2000 फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है.

ब्लिंकिट या स्वच्छ हवा ?’: कानून छात्रा की Viral Post ने भारत की कार्य संस्कृति और जीवनशैली पर छेड़ी नई बहस

आज बाजार में ध्यान देने योग्य स्टॉक्स: 17 फरवरी 2025

Bhiwani Chemical Tanker Fire: भिवानी में केमिकल से भरे टैंकर में लगी आग, रेहड़ी और खोखे भी चपेट में

Bhiwani Chemical Tanker Fire: भिवानी। हरियाणा के भिवानी में रविवार सुबह केमिकल

Ambikapur Air Service : अग्रवाल समाज के महासम्मेलन में CM विष्णुदेव साय से मिले विधायक प्रबोध मिंज

Ambikapur Air Service : अंबिकापुर। अग्रवाल समाज के महासम्मेलन के दौरान लुंड्रा

Kota Medical College Hospital: महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, लापरवाही के आरोप

Kota Medical College Hospital में संतोषी नगर निवासी रेखा देवी की उपचार

Sabour Bike Theft: CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से खुला बाइक चोरी का मामला, आरोपी गिरफ्तार

Sabour Bike Theft मामले में भागलपुर पुलिस को सफलता मिली है। सबौर

Cheetah Project: कूनो से गांधी सागर पहुंचेगी CCB-2, एमपी में बढ़ेगा चीतों का कुनबा

Cheetah Project के तहत मध्यप्रदेश में चीता संरक्षण की दिशा में एक

Ramanujganj Ganesh Visarjan: डीजे बंद कराने पर भड़के समिति के लोग, थाने का किया घेराव

Ramanujganj Ganesh Visarjan: बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के

Agra Mahakumbh 2026: CM साय बोले- अग्रवाल समाज ने व्यापार के साथ रोजगार और जनसेवा में दिया योगदान

Agra Mahakumbh 2026: अंबिकापुर में अग्रवाल समाज के दो दिवसीय अग्र महाकुंभ

Maroda Maharashtra Border Road : 3 मीटर की सड़क अब होगी 8 मीटर चौड़ी, राहगीरों में खुशी

Maroda Maharashtra Border Road: कांकेर जिले में मरोड़ा से महाराष्ट्र बॉर्डर तक

Teeja Pora Milan Samaroh: चिरमिरी में जुटीं हजारों महिलाएं, सांसद ज्योत्सना दास महंत हुईं शामिल

संवाददाता:अविनाश चंद्र Teeja Pora Milan Samaroh: एमसीबी जिले के नगर पालिक निगम

Madhupur News: खान एवं खनिज विधेयक 2026 के विरोध में झामुमो का धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट: इम्तियाज़ अंसारी Madhupur News मधुपुर। केंद्र सरकार के दोनों सदनों से

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा पहुंचे प्रभारी मंत्री राकेश सिंह, तैयारियों की समीक्षा की

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं छिंदवाड़ा